एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: आप और कांग्रेस का वादा- सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन योजना करेंगे बहाल

Gujarat Election 2022: पंजाब में आप सरकार की ओपीएस बहाल करने की घोषणा का जिक्र करते हुए गुजरात आप अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात में यदि आप सत्ता में आयी तो पार्टी यहां भी ऐसा ही करेगी.

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव को लेकर अब राज्य की जनता से वादे करने की होड़ लगी हुई है. आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने को लेकर एक ही सुर, एक ही ताल में अलापा है. आदमी पार्टी ने साल के अंत तक होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने के अपने चुनावी वादे को शुक्रवार को दोहराया.

पंजाब में आप सरकार की ओपीएस बहाल करने की घोषणा का जिक्र करते हुए गुजरात आप अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि गुजरात में यदि आप सत्ता में आयी तो पार्टी यहां भी ऐसा ही करेगी. इटालिया ने एक बयान में कहा, ‘‘पंजाब में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना आप का ऐतिहासिक फैसला है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले से हजारों कर्मचारियों को फायदा होगा. आप सत्ता में आने के बाद गुजरात में भी पुरानी पेंशन योजना शुरू करेगी.’’

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने लोगों से की अपील

इटालिया और आप के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव इसुदान गढवी ने गुजरात में सरकारी कर्मचारियों से आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को वोट देने की अपील की और दावा किया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने वादों को पूरा करने के लिए जाने जाते हैं. केजरीवाल ने राज्य में प्रचार के लिए अपने दौरे के दौरान सरकारी कर्मचारियों के लाभ के लिए ओपीएस को बहाल करने का वादा किया है.

कांग्रेस ने भी दोहराया AAP का ही वादा

संयोग से, विपक्षी कांग्रेस भी राज्य में सत्ता में आने पर ओपीएस की वापसी का वादा करती रही है, जहां पिछले 27 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है. गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, ‘‘राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को फिर से शुरू करने वाली कांग्रेस देश में पहली है. हमने इसे राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में किया है. राहुल गांधी ने वादा किया है कि हम सरकार बनाने के बाद गुजरात (Gujarat) में भी ऐसा ही करेंगे.’’ उन्होंने दावा किया कि कर्मचारी जानते हैं कि कांग्रेस (Congress) हमेशा अपने वादों को पूरा करती है.

यह भी पढ़ें:

BJP Star Campaigners: बीजेपी ने हिमाचल चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 40 नेताओं के हैं नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget