एक्सप्लोरर

गुजरात निकाय चुनाव: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत विपक्ष के नेता ने दिया इस्तीफा

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा समेत विपक्ष नेता परेश धानाणी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है.

अहमदाबाद: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के मद्देनजर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा और विपक्ष के नेता परेश धानाणी ने मंगलवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है.

चावड़ा ने कहा कि लोगों ने ईवीएम पर संदेह जताया है और इन सभी चीजों की जांच होनी चाहिए. पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि भविष्य के कदम के बारे में फैसला अब कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारियों को करना है.

चावडा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में चुनाव परिणामों की जिम्मेदारी लेते हुए, मैंने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है.’’ उन्होंने कहा कि वह अब पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करेंगे.

मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 31 जिला पंचायतों, 81 नगरपालिकाओं में से 70 पर जीत हासिल की और वह 231 तालुका पंचायतों में अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से बहुत आगे थी. बीजेपी ने कुल 8,474 सीटों में से 6,110 सीटें जीती हैं जिसके लिए अब तक परिणाम घोषित किए गए हैं.

कांग्रेस केवल 1,768 सीटें जीत पायी और उसने केवल तीन नगरपालिकाओं में जीत हासिल कर सकी लेकिन किसी भी जिला पंचायत में खाता खोलने में असफल रही. कांग्रेस पार्टी केवल कुछ तालुका पंचायत निकायों में जीत हासिल कर सकी.

चावड़ा ने कहा, ‘‘चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के बिल्कुल विपरीत हैं. हमें अपने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थीं, लेकिन परिणाम इसे प्रतिबिंबित नहीं करते. लोगों ने ईवीएम पर संदेह जताया है और इन सभी चीजों की जांच होनी चाहिए.’’

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने इसकी पुष्टि की कि धानाणी ने भी दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है. दोशी ने कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व को दोनों इस्तीफे प्राप्त हो गए हैं. अब इन नेताओं के प्रतिस्थापन पर फैसला करना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निर्भर है.’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने चावड़ा और धानाणी को तब तक अपने पद पर बने रहने के लिए कहा है जब तक उनकी जगह लेने वाले की घोषणा नहीं हो जाती. गुजरात में पिछले महीने हुए निकाय चुनावों के पहले चरण में, भाजपा ने सभी छह नगर निगमों में जीत हासिल की थी.

यह भी पढ़ें.

किसान मोर्चा तेज करेगा अपना आंदोलन, केएमपी एक्सप्रेस-वे करेंगे जाम, चुनावी राज्यों को लेकर बनाई ये रणनीति

प्राइवेट नौकरियों में हरियाणा के लोगों के लिए आरक्षित होंगी 75 फीसदी सीटें, राज्यपाल ने बिल को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget