एक्सप्लोरर

CM रुपाणी का राहुल पर पलटवार, बोले- गुजरात में यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ हिंसा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने यूपी-बिहार के लोगों के पलायन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी वास्तव में गुजरात में हिंसा के खिलाफ हैं तो अपने उन पार्टी सदस्यों पर कार्रवाई करें जिन्होंने हिंसा भड़काई है.

नई दिल्ली: गुजरात में रेप की घटना के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोगों पर हो रहे हमलों और पलायन के लिए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे केवल बात ही करेंगे या हिंसा भड़काने वाले अपने नेता के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उनका इशारा गुजरात से कांग्रेस विधायक और बिहार कांग्रेस के प्रभारी अल्पेश ठाकोर की तरफ था.

बीजेपी का दावा है कि अल्पेश ठाकोर के संगठन 'गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना' ने बिहार-यूपी के लोगों पर हमले किये और उन्हें धमकियां दी. जिसके बाद उन्हें पलायन करने को मजबूर होना पड़ा. वहीं कांग्रेस पलायन के लिए विजय रुपाणी सरकार की नाकामी और बंद होते उद्योग-धंधों को जिम्मेदार ठहरा रही है.

कल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''ग़रीबी से बड़ी कोई दहशत नहीं है. गुजरात में हो रहे हिंसा की जड़ वहां के बंद पड़े कारख़ाने और बेरोजगारी है. व्यवस्था और अर्थव्यवस्था दोनों चरमरा रही है. प्रवासी श्रमिकों को इसका निशाना बनाना पूर्णत ग़लत है. मैं पूरी तरह से इसके खिलाफ खड़ा रहूंगा.''

गुजरात: हमले के बाद उत्तर भारतीयों का पलायन जारी, हिंसा में अब तक 431 लोग गिरफ्तार

राहुल गांधी के इस बयान के बाद विजय रुपाणी ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किये. उन्होंने कहा, ''अगर राहुल गांधी वास्तव में गुजरात में हिंसा के खिलाफ हैं तो अपने उन पार्टी सदस्यों पर कार्रवाई करें जिन्होंने हिंसा भड़काई है. हल ट्वीट करने में नहीं कार्रवाई करने में है. पर, क्या वह ऐसा करेंगे?''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पहले हिंसा भड़काती है और फिर कांग्रेस अध्यक्ष हिंसा के खिलाफ टिप्पणी करते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष को कोई शर्म नहीं है क्या?''

गुजरात में 48 IAS और 32 IPS यूपी और बिहार से हैं, हम सब एक हैं: हार्दिक पटेल

रुपाणी ने कहा, ''हम राज्य में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रह हैं, हम सबको एहसास दिला रहे हैं, कि वे राज्य में सुरक्षित हैं.'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने ट्वीट पर शर्मिंदा होना चाहिए, जब उनके पार्टी सदस्य ही राज्य में हिंसा भड़का रहे हैं.

आपको बता दें कि साबरकांठा जिले में 28 सितंबर को एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में बिहार के एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद से स्थानीय संगठन और लोगों ने हिंदी भाषी प्रदेश के लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. एक हफ्ते के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है. कल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय रुपाणी से फोन पर बात करने की बात कही थी.

गुजरात से पटना लौटे एक शख्स ने कहा- 10 तारीख का समय दिया था, नहीं लौटता तो काट देते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget