एक्सप्लोरर

गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बना गुजरात, आज से लागू हो रहा है कानून

10% आरक्षण देने वाले कानून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल अपनी मंजूरी दे दी थी. इससे पहले बिल पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से भी पास हो गया था.

गांधीनगर: गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण देने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बनने वाला है. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एलान किया है कि राज्य में सोमवार यानी 14 जनवरी से 10 फीसदी आरक्षण देने वाला कानून लागू हो जाएगा. 10% आरक्षण देने वाले कानून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल अपनी मंजूरी दे दी थी. इससे पहले ये बिल 9 जनवरी को संसद से पास हुआ.

10% आरक्षण चाहिए तो पूरी करनी होंगी ये शर्ते

  • परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपए से कम हो
  • 1000 वर्म फीट से बड़ा घर ना हो
  • म्यूनिसिपिटी एरिया में 100 गज से बड़ा घर ना हो
  • 5 एकड़ से ज्यादा खेती लायक जमीन ना हो
  • नॉन नोटिफाइड म्यूनिसिपल एरिया में 200 गज से बड़ा घर ना हो

बता दें कि इस कानून के तहत सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 7 जनवरी को आरक्षण के बिल को मंजूरी दी थी. जिसे 8 जनवरी को लोकसभा और 9 जनवरी को राज्यसभा से पास किया गया. 12 जनवरी को राष्ट्रपति कोविंद के हस्ताक्षर के साथ ही आरक्षण का कानून बन गया.

देश में आरक्षण की व्यवस्था?

ये आरक्षण मौजूदा 49.5 फीसदी आरक्षण की सीमा के ऊपर है. भारत में अभी तक 49.5 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था थी, लेकिन नए कानून के हिसाब से आरक्षण की सीमा अब 59.5 फीसदी तक पहुंच गई है. अब तक देश में अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण है. अब सामान्य श्रेणी के लिए भी 10 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है.

नए कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सामान्य वर्ग के लिए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण के इस नए कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. यूथ फॉर इक्वेलिटी ने इस संविधान संशोधन बिल को देश की सबसे बड़ी अदालत में चुनौती दी है.  अर्जी में कहा गया है कि ये बिल अभूतपूर्व तरीके से दो दिन में ही संसद से पास कर दिया गया और इसपर बहुत कम चर्चा की गई. अर्जी में ये भी दावा किया गया है कि ये कानून संविधान के दो अनुच्छदों की अवहेलना करता है. आरक्षण के लिए सिर्फ और सिर्फ आर्थिक आधार आरक्षण का पैमाना नहीं हो सकता है. इसके साथ ही अर्जी में कहा गया है कि आर्थिक आधार को सिर्फ जनरल कैटेगरी तक सीमित नहीं किया जा सकता है. अर्जी में आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से अधिक किए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं. अर्जी में कहा गया है कि गैर सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों पर रिजर्वेशन लागू करना स्पष्ट रूप से मनमाना रवैया है.

मोदी का मास्टरस्ट्रोक इस कानून को मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है. राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस आरक्षण के बाद मोदी सरकार अगड़ी जातियों में अपनी पैठ मजबूत कर सकती है क्योंकि ये जातियां धीरे-धीरे उनसे दूर हो रही थी, जबकि 2014 में इन समूहों को मोदी को भरपूर समर्थन मिला था.

यह भी पढ़ें

यूपी: SP-BSP गठबंधन के बाद बोली कांग्रेस, हम अपने दम पर लड़ेंगे यूपी के सभी 80 सीटों पर चुनाव

राम मंदिर: चुनाव से पहले नहीं तो BJP की जीत मुश्किल, बना तो यूपी की 80 में से 75 सीट जीतेंग- सुब्रमण्यम

विरोधियों के गठबंधन पर पीएम का प्रहार, कहा- मोदी इतने खराब तो फिर गठबंधन की जरूरत क्यों?

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में बुरहान वानी के करीबी जीनत-उल-इस्लाम समेत दो आतंकी ढेर

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे आशुतोष रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget