एक्सप्लोरर

Gujarat BJP: बीजेपी के हुए हार्दिक पटेल, स्वागत में बीजेपी दफ्तर के बाहर लगाए गए थे पोस्टर्स, पार्टी में शामिल होने से पहले की पूजा

Hardik Patel on PM: हार्दिक पटेल बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि वो पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के कार्य में एक छोटा सा सिपाही बनकर काम करेंगे.

Posters Welcoming Hardik Patel in Gandhinagar: गुजरात में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल (Hardik Patel) के स्वागत में बीजेपी दफ्तर (BJP Office) के बाहर पोस्टर्स लगाए गए थे. हार्दिक पटेल का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करने वाले पोस्टर (Hardik Patel Posters) पूर्व कांग्रेस नेता के बीजेपी में शामिल होने से पहले गांधीनगर में पार्टी दफ्तर के बाहर लगाए गए थे.  गांधीनगर में सड़कों के किनारे कई जगह पोस्टर्स लगे दिखे. अभी हाल ही में कांग्रेस आलाकमान की ओर से अनदेखा महसूस किए जाने के बाद हार्दिक पटेल ने पार्टी छोड़ दी थी. जिसके बाद हार्दिक पटेल आज बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए.

वहीं, गुजरात में आज बीजेपी में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के कार्य में एक छोटा सा सिपाही बनकर काम करेंगे. हार्दिक पटेल ने 18 मई को गुजरात के वास्तविक मुद्दों पर उदासीनता को लेकर पार्टी से खफा होकर इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में जाने का फैसला लिया. 

हार्दिक पटेल के स्वागत में लगे पोस्टर्स

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आज बीजेपी में शामिल होने से पहले अहमदाबाद में अपने आवास पर पूजा अर्चना भी की. इससे पहले आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पटेल ने कहा कि वह प्रधान मंत्री के नेतृत्व में देश की सेवा करने के लिए एक छोटे सिपाही के रूप में काम करेंगे. राष्ट्रीय हित, राज्य हित, जनहित और सामाजिक हित की भावनाओं के साथ आज से एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं. सफल लोगों के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा के इस नेक कार्य में मैं एक छोटे से सिपाही के रूप में काम करूंगा.

कांग्रेस से क्या थी हार्दिक की नाराजगी?

गुजरात में पाटीदार समाज (Patidar Samaj) में हार्दिक पटेल (Hardik Patel) की अच्छी पकड़ है. हार्दिक पटेल साल 2015 में राजनीतिक मंच पर पहुंचे थे, जब उन्होंने गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व किया था. 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अभियान चलाते हुए माहौल बनाया था. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए थे. तब, उन्हें 2020 में गुजरात (Gujarat) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि, उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर अहम निर्णय लेने के दौरान उन्हें दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए इसी महीने इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें:

Sonia Gandhi Covid Positive: सोनिया गांधी हुईं कोरोना पॉजिटिव, केसी वेणुगोपाल समेत कई अन्य नेता भी संक्रमित

Hardik Patel joins BJP: हार्दिक पटेल ने थामा कमल का दामन, खुद को बताया छोटा सिपाही, कहा- 'पीएम मोदी देश का गौरव'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट और हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय ने लगाई वादों की झड़ी
सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट, हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय के बड़े वादे
'भाजपा के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति मुर्मू की नाराजगी पर बोलीं ममता बनर्जी, कहा- साल में एक बार आएंगी तो...
'BJP के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति की नाराजगी पर बोलीं CM ममता, कहा- साल में एक बार...
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 

वीडियोज

Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget