एक्सप्लोरर

भूपेंद्र पटेल दूसरी बार संभालेंगे गुजरात की कमान, बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया नेता

Gujarat New CM: गुजरात में बीजेपी विधायक दल की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे.

Gujarat Cabinet: गुजरात में प्रचंड जीत के तुरंत बाद ही बीजेपी ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. आज पार्टी के नवनिर्वाचिक विधायकों की बैठक हुई. इस दौरान भूपेंद्र भाई पटेल को विधायक दल का नेता का चुना गया. बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. शंकर चौधरी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

अब थोड़ी देर में भूपेंद्र पटेल पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के साथ राजभवन जाएंगे और वहां राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. पार्टी की ओर से 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. 

नई कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

भूपेंद्र पटेल के संभावित मंत्रिमंडल में सभी जातियों और सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को जगह दी जाएगी. इसमें नौजवान भी होंगे तो कुछ पुराने अनुभवी साथियों को भी शामिल किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक अल्पेश ठाकोर, हार्दिक पटेल, हर्ष संघवी, जीतू वाघानी, और पूर्णेश मोदी समेत कुल 10 से 11 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं, जबकि 12 से 14 लोगों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है.

मंत्रीपद को लेकर क्या बोले हार्दिक

मंत्री पद को हार्दिक पटेल ने कहा, "मुझे नहीं पता, मैंने शुरू से ही एक सैनिक की भूमिका निभाई है. पार्टी मुझे जो भी भूमिका सौंपेगी, मैं उसे स्वीकार करूंगा." हार्दिक ने कहा, "पार्टी का नेतृत्व जो निर्णय लेगा उसे सभी 156 विधायक स्वीकार करेंगे. हम सब ये ही मानते हैं कि पार्टी का नेतृत्व ही गुजरात को और मजबूती देगा. यह देखना है कि गुजरात कैसे मजबूत होता है और अगले 5-10 सालों में आगे बढ़ता है."

शपथ ग्रहण में शामिल होंगे PM मोदी-शाह 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री के साथ एक दर्जन से ज्यादा मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है. नई सरकार में करीब 10-12 कैबिनेट स्तर के मंत्री और 15-16 राज्य मंत्री हो सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. इसके लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निमंत्रण भेज दिया गया है. इस बीच भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को राज्य में नई सरकार के गठन से पहले अपने पूरे वर्तमान मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया. आपको बता दें कि 8 दिसंबर को घोषित चुनाव परिणामों में बीजेपी ने गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 156 सीटों पर जीत हासिल की हैं.

ये भी पढ़ें-Gujarat Government Formation: विधायक दल की बैठक से पहले हार्दिक पटेल बोले- 'गुजरातियों के लिए बड़ा दिन', बनाए जा सकते हैं मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget