एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: पहले चरण के मतदान के लिए थमा चुनाव प्रचार, 9 दिसंबर को 89 सीटों पर वोटिंग

विधानसभा की 182 में से 89 सीटों के लिए पहले चरण में चुनाव होगा. सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में 977 उम्मीदवार खड़े हैं जिनमें मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शामिल हैं. मतदान शनिवार को होगा.

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार गुरूवार की शाम खत्म हो गया. मुख्य प्रतिद्वंदी बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान जाति, धर्म जैसे भावनात्मक मुद्दों और विकास सहित तमाम विषयों पर एक दूसरे को घेरा. चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बताया जा रहा है जबकि जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने जा रहे राहुल गांधी के लिए यह एक अग्निपरीक्षा है. दोनों दलों के बीच वाकयुद्ध आज देर तक जारी रहा और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी को ‘नीच आदमी’ बताकर एक नये विवाद को जन्म दे दिया. इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करके बिगड़ी बात संभालने का प्रयास किया.

पीएम को 'नीच' कहने पर कांग्रेस की कार्रवाई, अय्यर पार्टी से सस्पेंड किए गए

विधानसभा की 182 में से 89 सीटों के लिए पहले चरण में चुनाव होगा. सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में 977 उम्मीदवार खड़े हैं जिनमें मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शामिल हैं. मतदान शनिवार को होगा.

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) बीबी स्वैन ने कहा कि शनिवार को राज्य के कुल 4.35 करोड़ मतदाताओं में से 2.12 करोड़ लोग मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे. चुनाव आयोग पहले घोषणा कर चुका है कि गोवा के बाद गुजरात दूसरा राज्य होगा जहां सभी 50,128 मतदान बूथों पर ईवीएम के साथ वोटर वेरिफियेबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा.

पीएम का राहुल पर तंज, ‘पहले पार्टियां बाबा साहेब के नाम पर वोट मांगती थीं, अब बाबा भोलेनाथ याद आते हैं’

पीएम मोदी और राहुल गांधी दोनों ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में अपने अपने दल के प्रचार का नेतृत्व किया और प्रचार में अकसर व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप का दौर चला. अयोध्या में बाबरी मस्जिद विवाद, राहुल का कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में होने वाली उनकी ताजपोशी और गुजरात के मंदिरों की उनकी यात्रा के साथ चुनाव के लिए लगातार मुद्दे बदल रहे हैं.

जहां बीजेपी सत्ता विरोधी लहर से लड़ रही और नोटबंदी, जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर एक तरह से बने नकारात्मक दृष्टिकोण को बदलने में संघर्ष कर रही है, वहीं राहुल गांधी के ज्यादा आक्रामक होने से नयी ऊर्जा से भरी कांग्रेस ने मोदी को घेरने के लिए मुख्य रूप से 'गुजरात के खोखले विकास मॉडल' को निशाना बनाया है. सौराष्ट्र और कच्छ सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए अहम हैं क्योंकि पहले चरण में इन दोनों क्षेत्रों में सबसे ज्यादा सीटें हैं.

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इन दोनों क्षेत्रों से अधिकतम सीटें जीतने से पार्टी राज्य में अगली सरकार के गठन के लिहाज से बेहतर स्थिति में होगी. शनिवार को होने वाले चुनाव में खड़े प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री रूपाणी ( राजकोट, पश्चिम) ), कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल (मांडवी) और परेश धनानी (अमरेली) शामिल हैं.

चुनाव प्रचार कई विवादों से भी प्रभावित हुआ है जिनमें सबसे ताजा विवाद अय्यर की मोदी के लिए की गयी टिप्पणी से जुड़ा है. पीएम मोदी ने अपने खिलाफ की गयी टिप्पणी को सूरत में एक रैली के दौरान ‘गुजरात का अपमान’ करार दिया. विधानसभा के लिए दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को होगा. मतगणना 18 दिसंबर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget