एक्सप्लोरर

Gujarat AAP: आप ने गुजरात में किया नए पदाधिकारियों का एलान, जानिए किसे मिला कौन सा पद

Gujarat AAP: आप ने गुजरात में किशोरभाई देसाई को प्रदेश अध्यक्ष (फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन) और मनोज सोरथिया को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है.

Gujarat AAP: गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Polls) को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को 850 से अधिक पदाधिकारियों के साथ गुजरात के लिए एक नए संगठन ढांचे की घोषणा की है. पार्टी ने किशोरभाई देसाई (Kishobhai Desai) को प्रदेश अध्यक्ष (फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन) और मनोज सोरथिया (Manoj Sorathiya) को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है. वहीं इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) को गुजरात का राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नियुक्त किया है और इंद्रनील राजगुरु (Indranil Rajguru) को राज्य का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है.

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि आप ने 850 से अधिक पदाधिकारियों के साथ गुजरात के लिए एक नई संगठन संरचना की घोषणा की है. इसुदान गढ़वी को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी और शुभकामनाएं दी हैं. 

गुजरात संगठनात्मक ढांचे को किया था भंग

बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने बीती 8 जून को गुजरात संगठनात्मक ढांचे को भंग करते हुए कहा था कि इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के उद्देश्य से पार्टी इकाई के पुनर्गठन के लिए उसके गुजरात संगठनात्मक ढांचे को भंग कर दिया गया है. इसके बाद, राज्य, जिला, तालुका स्तर और फ्रंटल संगठनों में सभी पार्टी पदों को भंग कर दिया गया था. 

गुजरात में इस साल के अंत में होंगे चुनाव

गौरतलब है कि, 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के चुनाव (Gujarat Assembly Polls) इस साल दिसंबर में होने वाले हैं. पंजाब विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी की शानदार जीत के बाद, केजरीवाल ने पिछले तीन महीनों में लगातार गुजरात का दौरा किया है. गुजरात (Gujarat) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विस्तार का प्रदर्शन करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने 7 जून को मेहसाणा जिले में एक रोड शो भी किया था. 

ये भी पढ़ें- 

Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा- रूसी गोलाबारी ने बर्बाद कर दिया गोदामों में रखा 300,000 टन अनाज 

Nupur Sharma के बयान पर मचे बवाल पर बोलीं स्वरा भास्कर, 'ये तो सिर्फ पुतला है, वो असली लोग थे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget