एक्सप्लोरर

गुजरात में आज पीएम मोदी की तीन रैलियां, सूरत में हार्दिक और सीएम रुपाणी का रोड शो

पीएम मोदी के अलावा आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी भी चुनाव प्रचार करेंगे.

गांधीनगर: गुजरात में 22 सालों से लगातार जीत का परचम लहराने वाली बीजेपी के विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन रैलियों की संबोधित करेंगे. पीएम यूपी निकाय चुनाव में मिली बंपर जीत की हवा का रुख गुजरात में करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे. पहले यूपी में ठंडक आती है फिर गुजरात में- पीएम मोदी पीएम नरेंद्र मोदी पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे और विपक्ष पर हमला बोलेंगे. गुजरात में जारी सत्ता संघर्ष में बीजेपी हर हथियार आजमा रही है. कल पीएम मोदी ने भी कहा था कि पहले यूपी में ठंडक आती है फिर गुजरात में. यानी यूपी के बाद अब जीत की ये हवा बीजेपी गुजरात में भी महसूस कर रही है. योगी के जरिये उत्तर भारतीय वोटरों को साधने की कोशिश बीजेपी योगी के जरिये उन उत्तर भारतीय वोटरों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है जो यूपी बिहार से आकर गुजरात में बसे हुए हैं. गुजरात में करीब एक करोड़ हिंदी भाषी रहते हैं. इनमें से 60 फीसदी यहां वोटर हैं, जो करीब 41 सीटों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम? पीएम मोदी आज दक्षिण गुजरात के भरूच में जनसभा को संबोधित करेंगे. भरूच में  विधानसभा की पांच सीटें हैं, जिसमें पांच में से चार सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. पीएम मोदी इसके बाद सौराष्ट्र के सुरेंद्रनगर और राजकोट में रैली करेंगे. राजकोट में  विधानसभा की आठ सीटें हैं. जिसमें चार बीजेपी और चार कांग्रेस के पास हैं. राजकोट पश्चिम से सीएम विजय रुपाणी मैदान में हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद भी जाएंगे, जहां वह श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्यालय प्रतिष्ठानम (एसजीवीपी) के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे और नवनिर्मित अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. सूरत में रुपाणी-हार्दिक का रोड शो पीएम मोदी के अलावा आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी भी चुनाव प्रचार करेंगे. बता दें कि सीएम रुपाणी आज सूरत में रोड शो करेंगे. वहीं पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी सूरत में ही रोड शो करेंगे. सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में बीजेपी को मिल रही है कांग्रेस से टक्कर आपको बता दे कि बीजेपी ने सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में अपनी पूरी ताकत झौंक रखी है, क्योंकि यहां पर कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही हैं. इस इलाके में पटेल वोट अच्छी तादाद में हैं. प्रधानमंत्री ने 27 और 28 नवंबर को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में आठ रैलियां की थी. पहले चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 89 सीटों पर मतदान होगा. गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए 9 और 14 दिसंबर को दो चरण में मतदान होगा. और नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे. यह भी पढ़ें- गुजरात में विकास नहीं अब ‘जाति-धर्म’ पर हो रही है कांग्रेस-बीजेपी के बीच सियासत मोदी सरकार पर मनमोहन सिंह का बड़ा वार, कहा- ‘टैक्स टेररिज्म से देश में निवेशक हुए निराश’ अरुण जेटली ने बीजेपी को बताया असली हिंदुत्व की पार्टी, कहा- ‘नकली की जरूरत क्या’ EVM में गड़बड़ी का गुणा-भाग: जानें- मायावती और अखिलेश यादव के दावों का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget