एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने किया जीत का दावा

गुजरात में पहले दौरे की वोटिंग के बाद नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे करने शुरू कर दिए हैं. पहले चरण में 89 सीटों पर 68 फीसदी वोट पड़े हैं.

अहमदाबाद: गुजरात में पहले दौरे की वोटिंग के बाद नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे करने शुरू कर दिए हैं. पहले चरण में 89 सीटों पर 68 फीसदी वोट पड़े हैं. कम वोटिंग के बावजूद बीजेपी उत्साहित है तो कांग्रेस भी जीत के दावे करने में जुटी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मतदान के बाद ट्वीट करके जनता को धन्यवाद किया है. उन्होंने लिखा, धन्यवाद गुजरात, मैं गुजरात के भाईयों और बहनों का रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आभार व्यक्त करता हूं, मैं देख रहा हूं कि बीजेपी ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है.

वहीं राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, गुजरात ने परिवर्तन की शुरुआत कर दी है. आपका अनमोल वोट कांग्रेस को देने के लिए आप सबका धन्यवाद. कांग्रेस आ रही है और नवसृजन ला रही है.

पहले चरण में किस पार्टी को बढ़त मिली है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन पिछली बार यानी साल 2012 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत कम हुआ है. चुनाव आयोग के मुताबिक साल 2012 में 70 फीसदी से ज्यादा वोटरों ने मतदान किया था और इसका फायदा बीजेपी को हुआ था.

2012 में पहले चरण की 89 सीटों में से बीजेपी को 63 सीटें, कांग्रेस को 22 सीटें, गुजरात परिवर्तन पार्टी को 2 सीटें, एनसीपी और जेडीयू को 1-1 सीट मिली थी. इस बीच गुजरात कांग्रेस ने कई जगहों पर वोटिंग के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है जबकि बीजेपी ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की बौखलाहट करार दिया है. वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि जांच में ऐसी कोई गड़बड़ी नहीं मिली है.

दूसरे चरण में 93 सीटों पर 14 दिसंबर को मतदान होना है. दूसरे चरण के लिए राजनीतिक पार्टियों में वोटरों को लुभाने की होड़ लगी है और आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है. जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा, हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाएगा उसके लिए 18 दिसंबर तक इंतजार करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget