एक्सप्लोरर

क्या गुजरात के ये तीन लड़के कांग्रेस के हाथ से छिटक रहे हैं?

कांग्रेस को उम्मीद थी कि तीनों लड़के भी चुनावी रणभूमि में उसकी तरफ से बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन अब उनका रूख बदला-बदला नज़र आ रहा है.

गांधनगर: गुजरात चुनाव में इस बार वहां के चार लड़के सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस बार सत्ता की चाभी इन्हीं चार लड़कों के हाथ में रहने वाली है. इन चार लड़कों में से एक-अल्पेश ठाकोर ने तो कांग्रेस का दामन थाम लिया है, लेकिन बाकी तीन लड़के जो पहले कांग्रेस के करीब जाते दिख रहे थे, वो अब कांग्रेस के हाथ से छिटकते दिख रहे हैं. कौन हैं गुजरात के ये चार लड़के?
  1. हार्दिक पटेल, पाटीदार समुदाय का सबसे बड़ा चेहरा.
  2. अल्पेश ठाकोर-ओबीसी नेता जो अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.
  3. जिग्नेश मेवाणी-दलित समुदाय का सबसे बड़ा चेहरा.
  4. प्रवीण राम, रोजगार के मुद्दे को उठाकर अपनी सियासी पहचान बनाई.
कांग्रेस को लेकर बदला हार्दिक का सुर कुछ समय पहले तक ये चारों लड़के कांग्रेस के खेमे में जाते दिख रहे थे, लेकिन इन चारों लड़कों में सबसे प्रभावशाली माने जा रहे हार्दिक पटेल का सुर अब कांग्रेस को लेकर बदल चुका है. पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा है, ‘’हमें ऐसा आरक्षण चाहिए जो ख़ारिज न हो. अगर कांग्रेस स्पष्ट नहीं कर पाई तो बाद में देखेंगे.’’ सिब्बल ने आला कमान को भेजी रिपोर्ट आरक्षण के मुद्दे को लेकर ही पाटीदार नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस के कानूनी विशेषज्ञ कपिल सिब्बल से बात की लेकिन वहां भी बात बन नहीं पायी. कपिल सिब्बल ने कहा, ‘’मैंने अपनी रिपोर्ट दे दी है. इस पर अब हाई कमान फैसला करेगा. अभी नहीं कह सकता कि हार्दिक पटेल हमारे साथ आएंगे या नहीं.’’ आपको बता दें कि हार्दिक पटेल पाटीदारों को ओबीसी कैटेगरी में आरक्षण की मांग कर रहे हैं, लेकिन गुजरात में पाटीदार पिछले वर्ग में शामिल नहीं हैं. उन्हें पिछड़े वर्ग में शामिल करने के लिए संविधान की 9वीं अनुसूची में फेरबदल करना होगा जो केंद्र सरकार ही कर सकती है. 2019 में जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो मांग पूरा करेंगे- भरत सिंह सोलंकी पाटीदार आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ठोस आश्वासन देने की स्थिति में नहीं हैं. गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी कह चुके हैं कि 2019 में जब हमारी सरकार आयेगी तब पाटीदारों की मांग पूरी करेंगे. इसी वजह से हार्दिक भी अपने अगले कदम को लेकर सोच विचार में पड़े हुए हैं. जो मांगे पूरी करेगा उनको समर्थन देंगे- प्रवीण राम कुछ यही हालत प्रवीण राम की है जो पिछले दो साल से बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर आंदोलन चला रहे हैं. आंदोलनकारी प्रवीण राम का कहना है, ‘’बातचीत के लिए दोनों राह खुली है. जो मांगे पूरी करेगा उनको समर्थन देंगे. कांग्रेस से बात हुई है. बीजेपी भी अगर बात के लिए बुलाये तो बात के लिए तैयार हैं.’’ किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा- जिग्नेश मेवाणी गुजरात के तीसरे लड़के जिग्नेश मेवाणी जरूर कांग्रेस के करीब दिख रहे हैं, लेकिन वो अल्पेश ठाकोर की तरह कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं. जिग्नेश मेवाणी ने कहा है कि मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा. गुजरात के चार लड़कों में से केवल अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस का दामन थामा है. कांग्रेस को उम्मीद थी कि बाकी के तीनों लड़के भी चुनावी रणभूमि में उसकी तरफ से बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, लेकिन अब उनके रूख को देखकर यही सवाल उठ रहा है कि क्या गुजरात के तीन लड़के कांग्रेस के हाथ से छिटक रहे हैं?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget