एक्सप्लोरर

गुजरात: डिप्टी सीएम बोले, ‘सत्ता के लिए तो कांग्रेस हाफिज को भी पार्टी में शामिल कर ले’

पाकिस्तान में बैठा हाफिज सईद हमेशा भारत के खिलाफ साजिश रचता रहता है. मुंबई पर हमलों की साजिश हाफिज सईद ने ही रची थी. 2008 में इन हमलों में 166 लोगों की मौत हुई थी.

गांधीनगर: गुजरात में चुनाव सिर पर हैं. ऐसे में सत्ता हासिल करने के लिए दलों के बीच तीखी बयानबाजी शुरु हो गई है. इसी कड़ी में कल गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने विवादास्पद बयान दिया है. नितिन पटेल ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस आतंकी हाफिज सईद को भी पार्टी में शामिल कर सकती है.

नितिन पटेल का बयान एक ऐसे वक्त आया है जब बीते दो दिनों में बीजेपी के दो नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस के समर्थन का खुला एलान किया है. रविवार को नरेंद्र पटेल ने बीजेपी छोड़ी. सोमवार को निखिल सवानी ने बीजेपी छोड़ी और हार्दिक पटेल का साथ देने का एलान किया. ये दोनों नेता नरेंद्र पटेल और निखिल सवानी गुजरात में पाटीदार आंदोलन के चेहरा हार्दिक पटेल के साथी हैं. हार्दिक पटेल ने सूबे में बीजेपी को हराने का ऐलान कर रखा है. खास बात ये है कि नरेंद्र पटेल और निखिल सवानी ने बीजेपी पर खरीद फरोख्त का भी आरोप लगाया. नरेंद्र पटेल ने कथित तौर पर बीजेपी की तरफ से मिले 10 लाख नकदी मीडिया को दिखाई.

कौन हैं नीतिन पटेल?

नीतिन पटेल उत्तर गुजरात से आते हैं और पाटीदार समुदाय से हैं. नीतिन पटेल पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं, सहज हैं और मोदी के भी करीबी हैं. नीतिन पटेल का बतौर विधायक करियर 1990 में ही शुरू हो गया था. नीतिन पटेल अभी तक पांच बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. 1995 से लेकर 2002 तक बीजेपी की सरकार में मंत्री रहे, हालांकि 2002 का चुनाव वो हार गये. 2007 में एक बार फिर से विधायक बनने के बाद उनकी मोदी मंत्रिमंडल में वापसी हुई, तब से वो लगातार मंत्री बने हुए हैं.

गुजरात की राजनीति आया ट्विस्ट

पिछले कुछ दिनों में गुजरात की राजनीति में कई ट्विस्ट देखने को मिले हैं. कैशकांड, फिर गांधीनगर में ओबीसी के बड़े नेता अल्पेश ठाकोर का कांग्रेस में शामिल होना. राज्य में कांग्रेस और बीजेपी वार-पलटवार से गुजरात की चुनाव लीला और भी दिलचस्प होती जा रही है. गुजरात में अभी से अहमद पटेल के राज्यसभा चुनाव जैसा ‘सीन’ बनने लगा है.

क्यों गुजरात में हर पार्टी पटेलों को अपनी तरफ चाहती है?

गुजरात में पटेलों की आबादी करीब 15% है. राज्य की करीब 80 सीटों पर पटेल समुदाय का प्रभाव है. पटेल बीजेपी के मुख्य वोट बैंक माने जाते रहे हैं. बीजेपी के 182 में से 44 विधायक पटेल जाति से आते हैं. गुजरात में कड़वा, लेउवा और आंजना तीन तरह के पटेल हैं. आंजना पटेल ओबीसी में आते हैं. जबकि कड़वा और लेउवा पटेल ओबीसी आरक्षण की मांग कर रहे हैं. आरक्षण ना मिलने से अब पटेल बीजेपी से नाराज हैं.

कौन है हाफिज सईद?

हाफिज सईद आतंकी संगठन जमात उद दावा का चीफ है. मुंबई पर हमलों की साजिश हाफिज सईद ने ही रची थी. भारत मुंबई हमलों को लेकर बार-बार पाकिस्तान को सुबूत सौंपता रहा है और पाकिस्तान भारत के सुबूतों को खारिज करता रहा है. बता दें कि 2008 में हुए मुंबई हमलों में 166 लोगों की मौत हुई थी.

पाकिस्तान में बैठा हाफिज सईद हमेशा भारत के खिलाफ साजिश रचता रहता है. भारत में कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले इस आतंकी के संगठनों जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा को संयुक्त राष्ट्र ने 2008 में प्रतिबंधित कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
‘अगर सरकार किसी को रोक रही है, तो सबूत दिखाएं’, राहुल गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget