एक्सप्लोरर

लाख मनाने के बावजूद नहीं चुनाव लड़ने पर अड़ी रहीं आनंदीबेन, करीबी को मिला टिकट

एक ऐसे वक़्त में जब सूबे में पटेल नाराज़ चल रहे हैं, पटेल समुदाय के एक कद्दावर नेता का चुनाव मैदान से गायब रहना और वो भी नाराज़गी के सबब, निश्चित तौर पर बीजेपी के लिए अच्छी बात नहीं है.

नई दिल्ली/ अहमदाबाद: बीजेपी के कई बड़े नेताओं की तमाम कोशिशों के बावजूद नाराज़ आनंदीबेन पटेल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले पर अड़ी रहीं और यही वजह है कि बीजेपी ने अपनी आखिरी और 6वीं लिस्ट में घटलोडिया सीट से उनके करीबी भूपेंद्र पटेल को टिकट दिया है. आनंदीबेन पटेल घटलोडिया सीट से ही विधायक हैं. हालांकि, कल ऐसी खबरें आईं थी कि आनंदीबेन पटेल विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं, क्योंकि उन्होंने कहा था कि पार्टी जो कहेगी वो मान्य होगा. याद रहे कि आनंदीबेन को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की ज़िम्मेदारी ओम माथुर और राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल को सौंपी गई थी. बीजेपी ने अपनी इस आखिरी लिस्ट में 34 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. अमित शाह की सीट नाराणपुर से कौशिक भाई पटेल को टिकट दिया गया है. 12 विधायको को मिला टिकट है. आपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान हो रहा है. पहले चरण के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख गुजर चुकी है, लेकिन दूसरे चरण में नामांकन भरने की आखिरी तारीख 27 नवंबर है यानि आज है. आनंदीबेन पटेल के मायने क्या हैं? साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा था तब आनंदीबेन को गुजरात का सीएम बनाया गया था, लेकिन सत्ता पर उनकी कमजोर पकड़ और पाटीदार के गुस्से की वजह से उनकी कुर्सी चली गई थी. वो 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक ही गुजरात की सीएम रहीं. उनके बाद विजय रुपाणी को सत्ता की कमान सौंपी गई. आज के माहौल में चुनाव मैदान में पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल का नहीं होना बीजेपी के लिए बुरी खबर है. एक ऐसे वक़्त में जब सूबे में पटेल नाराज़ चल रहे हैं, पटेल समुदाय के एक कद्दावर नेता का चुनाव मैदान से गायब रहना और वो भी नाराज़गी के सबब, निश्चित तौर पर बीजेपी के लिए अच्छी बात नहीं है. यहां पढ़ें गुजरात चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...
शिक्षा के मुद्दे पर राहुल ने BJP को घेरा, कहा - हमारी लड़ाई...

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget