एक्सप्लोरर

'लोग आपकी चाय तो पीते हैं, मेरी तो चाय भी कोई नहीं पीता'- मल्लिकार्जुन खरगे का छलका दर्द

Gujarat Election 2022: मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछा कि 27 साल तक गुजरात में बीजेपी की सरकार होने और 8 साल तक नरेंद्र मोदी के पीएम रहने के बावजूद, गुजरात के युवाओं के पास रोज़गार क्यों नहीं है?

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने प्रचार की कमान संभालते हुए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर हमला बोला है. खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अक्सर कहते हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया? अगर हम कुछ नहीं करते तो आप लोकतंत्र नहीं पाते. आपके जैसा आदमी (पीएम मोदी) हमेशा कहते हैं कि वो गरीब हैं, हम भी गरीब हैं और हम तो गरीब से भी गरीब हैं. हम (खरगे) तो अछूतों में आते हैं. कम से कम तुम्हारी चाय तो कोई पीता है, मेरी चाय भी नहीं पीता कोई. 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा, प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि वो गरीब हैं, किसी ने मुझे अपशब्द कहे अगर आप ये बोलकर लोगों की सहानुभूति पाने की कोशिश कर रहे हैं तो लोग अब समझदार हो गए हैं. लोग इतने बेफकूफ नहीं हैं. आप एक बार झूठ बोलोगे तो दो बार झूठ बोलोगे.. लोग सुन लेंगे, लेकिन आप तो झूठ पर झूठ बोल रहे हैं. आप झूठों के सरदार हैं. 

'गुजरात के युवाओं के पास रोज़गार क्यों नहीं'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए पूछा कि 27 साल तक गुजरात में बीजेपी की सरकार होने और 8 साल तक मोदी जी के प्रधानमंत्री रहने के बावजूद, गुजरात के युवाओं के पास रोज़गार क्यों नहीं है? कांग्रेस का प्रण है कि हम गुजरात में 10 लाख नौकरियां देंगे. गुजरात को 20 लाख नौकरियां देने का सपना दिखाने वाली बीजेपी ने पिछले 2 सालों में केवल 1278 नौकरियां ही दी हैं. 16 जिलों में तो एक भी नौकरी नहीं दी. देश के युवा 2 करोड़ सालाना नौकरी वाले झांसे को पहचान चुके हैं. गुजरात के युवा इस झांसे का पुरज़ोर जवाब देंगे.

खरगे ने कहा कि ये डबल इंजन सरकार की बात करते हैं. पर इनकी केंद्र सरकार वाला इंजन काम नहीं करता और गुजरात सरकार का इंजन ख़राब हो गया है, तभी तो बार-बार मुख्यमंत्री बदलते हैं. कांग्रेस पार्टी गुजरात में सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी. सभी के स्वाभिमान को सुरक्षित रखेगी. 

दो चरणों में होगी वोटिंग

गुजरात में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी. वहीं, दोनों चरणों की मतगणना हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को होगी. 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में आमतौर पर मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रही है. इस बार आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी. छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं.

इसे भी पढ़ेंः-

Maldives: मालदीव ने चीन-हिंद महासागर फोरम में शामिल होने से किया इनकार, चीन ने किया था ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, गृह मंत्री अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
LIVE: PM आवास के बाहर राहुल का बड़ा प्रदर्शन, अमित शाह से जितेन्द्र सिंह और गृह सचिव की मुलाकात
Rahul Gandhi Appeal: देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
देशवासी धरने में हों शामिल..., PM आवास के बाहर राहुल का प्रदर्शन, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget