एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस ने पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया, एक सीट पर कैंडिडेट बदला

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है, वहीं एक सीट पर उम्मीदवार को भी बदल दिया है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को पांच और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है, वहीं एक सीट पर उम्मीदवार को भी बदल दिया है. कांग्रेस ने ध्रांगधारा सीट के लिए छत्तरसिंह गुंजारिया, मोरबी से जयंती जरज भाई पटेल को टिकट दिया है, वहीं राजकोट पश्चिम सीट से मनसुखभाई जादवभाई कलारिया, जामनगर ग्रामीण से जीवन कुंभारवाडिया, गरियाधार से दिव्येश मनुभाई चावड़ा को टिकट दिया है वहीं और बोटाद सीट से रमेश मार को बदलकर मनहर पटेल को टिकट दिया है.

इससे पहले शन‍िवार को कांग्रेस ने अपने उम्‍मीदवारों की चौथी ल‍िस्‍ट जारी की थी. इसमें नौ उम्‍मीदवारों के नाम का एलान क‍िया गया था, जिसमें चौथी सूची के अनुसार, द्वारका से मलूभाई कंडोरिया, भावनगर ग्रामीण से रेवत सिंह गोहिल, भावनगर पूर्व से बलदेव सोलंकी और भरूच से जयकांत भाई पटेल को टिकट दिया है.

गुजरात में दो चरणों में होगा मतदान

इससे पहले पिछले शुक्रवार को कांग्रेस ने चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली, गुरुवार को 46 उम्मीदवारों की दूसरी और शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी ल‍िस्‍ट जारी की थी. बता दें कि गुजरात में दो चरण में एक और पांच दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है.

गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा और 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके बाद  आठ दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही गुजरात चुनाव की मतगणना होगी.

सातवीं बार जीत के लिए बीजेपी ने लगाया दमखम

गुजरात में पिछले छह बार से बीजेपी सत्ता पर काबिज है और पार्टी ने लगातार सातवीं बार जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है. सूत्रों के मुचाबिक विधानसभा चुनाव में सीटों पर जीत के लिहाज से नया रिकॉर्ड बनाने के मकसद से पार्टी संगठन अपनी पूरी ताकत और ऊर्जा लगा रही है.

वहीं, इस बार आम आदमी पार्टी भी खुलकर चुनाव मैदान में है और बीजेपी को सीधी टक्कर देने के लिए चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर काबिज आप गुजरात में लोक लुभावन वादे कर जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget