एक्सप्लोरर

गुजरात: कांग्रेस उम्मीदवार के भाई पर हमले के विरोध में सीएम रुपाणी के घर प्रदर्शन

लगातार हंगामा कर रही भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा. इस बीच कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं.

राजकोट:  गुजरात की राजनीति विकास के मुद्दे से हटकर अब हाथापाई तक पहुंच गई है. कल देर रात गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के घर के बाहर कांग्रेस उम्मीदवार के भाई पर हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस हंगामे की अगुवाई राजकोट पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील राजगुरु ने की. जानकारी के मुताबिक राजकोट में सीएम रुपाणी के कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए थे. पूरा विवाद पोस्टर फाड़ने को लेकर हुआ था,जिसके बाद हाथापाई हुई और उस हाथापाई में दिव्यनील को चोट लग गई. कांग्रेस का आरोप है कि इंद्रनील के भाई दिव्यनील राजगुरु की पिटाई के पीछे बीजेपी का हाथ है और बीजेपी के किसी नेता के इशारे पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि बीजेपी ने इंद्रनील के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. साथ ही इस हंगामे की अगुवाई करने वाले इंद्रनील राजगुरु पर ही साज़िश का आरोप लगाया है.. लगातार हंगामा कर रही भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा. इस बीच कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं. गुजरात चुनावों की राजनीतिक बहस विकास से शुरु हुई थी. लेकिन कुछ दिनों बाद ही विकास गुजरात की गलियों से काफूर हो गया था और चर्चा धर्म पर आकर टिक गई थी, जो अब गुंडागर्दी के आरोपों तक पहुंच गई है. यह भी पढ़ें- गुजरात में आज पीएम मोदी की तीन रैलियां, सूरत में हार्दिक और सीएम रुपाणी का रोड शो गुजरात में विकास नहीं अब ‘जाति-धर्म’ पर हो रही है कांग्रेस-बीजेपी के बीच सियासत मोदी सरकार पर मनमोहन सिंह का बड़ा वार, कहा- ‘टैक्स टेररिज्म से देश में निवेशक हुए निराश’ अरुण जेटली ने बीजेपी को बताया असली हिंदुत्व की पार्टी, कहा- ‘नकली की जरूरत क्या’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget