एक्सप्लोरर

Coronavirus: गुजरात में माता-पिता को खोने वाले 42 बच्चों को मदद मिलनी शुरू, हर महीने 4-4 हजार रुपए देगी सरकार

गुजरात में अनाथ बच्चों को 18 साल की उम्र तक 4000 रुपए दिए जाएंगे. पढ़ाई जारी रखने पर 6000 रुपए दिए जाएंगे. अनाथ बच्चों को छात्रवृत्ति और सभी सरकारी योजनाओं और शिक्षा लोन में भी प्राथमिकता मिलेगी.

Coronavirus: देश में जानलेवा कोरोना वायरस ने किसी के संतान होने का सुख छीन लिया तो किसी के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया. कोरोना के दौर में सबसे बड़ी चिंता ऐसे अनाथ बच्चों की है, जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है. कई राज्य सरकारें अपने-अपने तरीकों से इन बच्चों की मदद कर रही हैं. इस बीच गुजरात के नवसारी जिले में माता-पिता दोनों को खो देने वाले 42 बच्चों को महीने में सिर्फ 4-4 हजार रुपए की मदद दी जाएगी.

4 हजार रुपए की मासिक मदद मिलनी शुरू

नवसारी जिले में 18 साल से कम उम्र के 42 बच्चे हैं, जिन्होंने कोरोना की वजह से अपने माता-पिता दोनों को खो दिया. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (एमएमबीएसवाई) के तहत ऐसे बच्चों को 4 हजार रुपए की मासिक मदद मिलनी शुरू हो गई है. वहीं, 313 अन्य आवेदनों की जांच की जा रही है. फिलहाल उन्हें दो हजार रुपए महीना की मदद दी जाएगी.

नवसारी जिला बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण अधिकारी ने अधिकारियों को सोशल मीडिया, सरकारी और निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा है. इन कार्यक्रमों में विभिन्न गांवों के सरपंचों को एमएमबीएसवाई योजना के बारे में सूचित किया जाएगा.

गुजरात में अनाथ बच्चों को क्या मिलेगा?

बता दें कि गुजरात में अनाथ बच्चों को 18 साल की उम्र तक 4000 रुपए दिए जाएंगे. पढ़ाई जारी रखने पर 6000 रुपए दिए जाएंगे. अनाथ बच्चों को छात्रवृत्ति और सभी सरकारी योजनाओं और शिक्षा लोन में भी प्राथमिकता मिलेगी.

मोदी सरकार से क्या मिलेगा?

  • अनाथ बच्चों को 18 साल की उम्र के बाद मासिक भत्ता मिलेगा.
  • 23 साल के होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये की निधि मिलेगी.
  • इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी. हायर एजुकेशन के लिए लोन दिया जाएगा और उसका ब्याज पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगा.
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत 18 साल तक 5 लाख रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा.
  • दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों का नजदीकी केंद्रीय विद्यालय या निजी स्कूल में नामांकन कराया जाएगा.
  • जो बच्चे 11 से 18 साल के बीच के हैं, उन्हें सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय जैसे आवासीय स्कूल में नामांकित कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: डॉक्टरों और पैरामेडिक्स को भारत रत्न-पद्म अवॉर्ड दिलाने की मुहिम, दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव पारित

भारत-चीन के मिलिट्री कमांडर्स के बीच 12वें दौर की अहम मीटिंग आज, डिसइंगेजमेंट पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget