एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से लड़ने के संदेश के साथ महाराष्ट्र में मनाया गया गुड़ी पड़वा

उद्धव ठाकरे ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनायें देते हुए कहा कि कोरोना को हराकर हमें अपनी गुड़ी ऊंची करनी है.

मुंबई: नवरात्रि का पहला दिन महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के पर्व के तौर पर मनाया जाता है. आज से नए साल की शुरुआत मानी जाती है. इस पर्व को हर साल महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है और लोगों को घर में रहने की हिदायत दी गई है. सुरक्षा के लिहाज से आज महाराष्ट्र के लोगों ने बेहद संयम का परिचय दिया और अपने घरों में गुड़ी लगाए और लोगों को गुड़ी पाडवा की शुभकामनाएं देते हुए अलग तरह से कोरोना वायरस से लड़ने के संदेश भी दिए.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुड़ी पड़वा की शुभकामनायें देते हुए कहा कि कोरोना को हराकर हमें अपनी गुड़ी ऊंची करनी है और विजय हासिल करना है. ये विजय हम घर पर रहकर हासिल करेंगे यही हम सबका संकल्प है. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सोशल मडिया पर संदेश देकर गुड़ी पड़वा के अवसर पर सबको बधाई दी और कहा की इस पर्व को हम संकल्प दिवस के तौर पर मनाते हैं. इस नए साल की शुरुआत एक वैश्विक महामारी से हुई है इसलिए स्वयंसेवकों को संकल्प लेना है कि वह सामने आएं और इस मुसीबत से लड़ें और लोगों को भी जागरूक करें.

वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा इस कि गुड़ी पड़वा पर हमें संकल्प लेना है कि हम घर पर रहें, सुरक्षित रहें, ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके. यही संदेश हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिया है. जिसका हमे पालन करना है. कोल्हापुर में लोगों ने अपने घरों के बाहर गुड़ी लगाई और उस पर कोरोना से बचने के संदेश वाली तख्तियां भी टांगी और लोगों को संदेश दिया कि वह घर पर सुरक्षित रहें.

मराठी जगत से जुड़ी कई अभिनेत्री और अभिनेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिये लोगों को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी. मराठी अभिनेत्री भाग्यश्री मेंटे ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुड़ी हमारी समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है इसलिए इस गुड़ी पर सब लोग घर पर रहें ताकि करोना से हम बच सकें और रोग मुक्त हो सकें. इसी में हमारी समृद्धि है

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिर तुलजा भवानी के मंदिर प्रशासन ने गुड़ी पड़वा के मौके पर मुख्यमंत्री सहायता निधि में 100000 रुपए का अनुदान करके पर्व की शुभकामनाएं दी. गुड़ी पड़वा के मौके पर उन लोगों ने भी संदेश दिया जिनमें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं. उन्होंने संदेश में कहा कि अगर किसी में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं तो वह डॉक्टर से संपर्क करें.

हर साल गुड़ी पड़वा के मौके पर मुंबई के जावेरी बाजार में लोगों की सोना चांदी खरीदने की भीड़ रहती थी. वहां के व्यापारियों का कहना है कि इस बाजार में गुड़ी पड़वा के मौके पर ऐसा सन्नाटा उन्होंने कभी नही देखा.

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget