एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का एलान- कांग्रेस केन्द्र की सत्ता में आई तो जीएसटी कम करेंगे

राहुल गांधी ने कहा है कि आज का जीएसटी तो ‘गब्बर सिंह टैक्स’ है. नोटबंदी और इस गब्बर सिंह टैक्स को लागू करके मोदी सरकार ने छोटे दुकानदारों, छोटे उद्योगों और रोजगार को खत्म कर दिया है.

चित्रकूट: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को कहा कि यदि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस केन्द्र में सत्ता में आई तो उनकी पार्टी माल और सेवा कर (जीएसटी) कम करने के लिए इसमें बदलाव करेगी. इस साल के अंत में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो दिवसीय दौरे पर आये राहुल ने चित्रकूट में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के नेतृत्व वाली राजग सरकार पर हमला बोला.

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज का जीएसटी तो ‘गब्बर सिंह टैक्स’ है. नोटबंदी और इस गब्बर सिंह टैक्स को लागू करके (वर्तमान बीजेपी नीत केन्द्र सरकार ने) छोटे दुकानदारों, छोटे उद्योगों एवं रोजगार को खत्म कर दिया है.’’ गांधी ने कहा, ‘‘जैसे ही हमारी सरकार आयेगी, हम इस ‘गब्बर सिंह टैक्स’ को असली टैक्स में बदल देंगे.’’ राहुल ने कहा, ‘‘(देश में) एक कर लागू होगा. कम से कम टैक्स लागू होगा.’’ उन्होंने कहा कि हम पूरी शक्ति रोजगार देने में लगा देंगे. मालूम हो कि जीएसटी पिछले साल से ही देश में लागू हुआ है.

मध्य प्रदेश में बोले राहुल गांधी- बेटी पढ़ाओ, बीजेपी विधायकों से बचाओ

राहुल ने कहा, ‘‘यदि हमारी सरकार मध्य प्रदेश में आएगी तो हम किसानों का कर्जा सरकार बनने के 10 दिन के अंदर माफ कर देंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार आने के 10 दिन बाद कर्नाटक की सरकार ने कर्जा माफ करके दिखा दिया. भले (वहां) मुख्यमंत्री हमारा नहीं. मध्य प्रदेश में यही होने वाला है. हमने (कर्नाटक के) मुख्यमंत्री को बता दिया था कि कांग्रेस पार्टी आपको समर्थन करती है, मगर सरकार बनने के बाद 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ हो जाना चाहिए और उन्होंन कर्जा माफ कर दिया.’’

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा कि ‘‘वह योजना मशीन हैं. जहां जाते हैं, योजना शुरू करने की घोषणा करते हैं. चौहान ने 2,000 योजनाएं लॉन्च की हैं.’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मध्य प्रदेश किसान आत्महत्या, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कुपोषण एवं पेट्रोल-डीजल के ऊंचे दामों में नंबर वन है.’’ राहुल ने कहा कि इसके अलावा, देश का सबसे बड़ा व्यापमं घोटाला भी मध्य प्रदेश में ही हुआ है.

इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी मौजूद थे. राहुल ने युवाओं से कहा, ‘‘मैं, कमलनाथ और सिंधिया जी आपके दुख दर्द को समझते हैं. आप रोजगार चाहते हैं. हम आपसे वादा करते हैं कि हमारी सरकार आते ही आपके रोजगार को हम अपनी प्राथमिकता में शामिल करेंगे.’’

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें-

एडल्ट्री कानून: जस्टिस बोले- महिला शादीशुदा जिंदगी में परेशान हो तो किसी से संबंध बना सकती है, खास बातें सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धारा 497 खत्म, शादी के बाहर के संबंध अपराध नहीं SC के फैसले के बाद ओवैसी बोले- एडल्ट्री अपराध नहीं तो फिर तीन तलाक कैसे? आधार पर लोगों की राय से हम प्रभावित नहीं, फैसले में संवैधानिक प्रावधानों को दी तवज्जो: सुप्रीम कोर्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget