एक्सप्लोरर

GST Reforms: जीएसटी रिफॉर्म्स क्यों 22 सितंबर से ही होंगे लागू? पीएम मोदी ने कर दिया खुलासा

GST Reform: मोदी सरकार ने जीएसटी स्लैब में बड़ा सुधार किया है. अब केवल दो स्लैब रहेंगे-5% और 18%, जबकि 12% और 28% स्लैब समाप्त कर दिए गए हैं.

GST Reform: पर्व-त्योहारों से पहले मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. सरकार ने जीएसटी स्लैब में बदलाव कर आम वस्तुओं को सस्ता कर दिया है. इस फैसले से दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के अवसर पर आम लोगों के खर्च में राहत मिलेगी. दिल्ली में बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि अब केवल दो जीएसटी स्लैब रहेंगे- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत. इसके साथ ही 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के स्लैब समाप्त कर दिए गए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र ने गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के विजेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी कर ढांचे में यह व्यापक सुधार देश को "समर्थन और विकास की दोहरी खुराक" देगा. उन्होंने इसे 21वीं सदी में भारत की प्रगति के लिए अगली पीढ़ी का सुधार करार दिया. इस दौरान उन्होंने बताया किस वजह से ये  ये सुधार 22 सितंबर से लागू होंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कारण

प्रधानमंत्री ने बताया कि ये सुधार 22 सितंबर से लागू होंगे. उन्होंने कहा, "नवरात्रि के पहले दिन अगली पीढ़ी का सुधार लागू होगा, क्योंकि ये सभी चीजें मातृशक्ति से जुड़ी हैं." उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय पर बदलाव किए बिना देश को वैश्विक परिस्थितियों में उसका उचित स्थान नहीं मिल सकता.

PM मोदी ने जीएसटी सुधारों का इतिहास साझा करते हुए कहा कि आठ साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ, यह दशकों का सपना था. उन्होंने इसे आजाद भारत के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक बताया और कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों की जेब में राहत भी देगा. प्रधानमंत्री ने जीएसटी परिषद की बैठक का हवाला देते हुए बताया कि अब दैनिक उपयोग की अधिकांश वस्तुएं 5 प्रतिशत की दर पर होंगी, जबकि विलासिता और अहितकर उत्पादों पर 40 प्रतिशत का विशेष कर लागू होगा. उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था पहले से अधिक सरल और पारदर्शी होगी.

PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कांग्रेस शासनकाल में घरेलू उपभोग वाली बुनियादी वस्तुओं पर भारी कर लगाया जाता था, लेकिन मौजूदा सरकार ने आम आदमी की सहूलियत के लिए इन खामियों को दूर किया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सुधार देश की आर्थिक मजबूती और आम जनता के लिए लाभकारी होगा, और दिवाली व छठ पूजा से पहले देशवासियों को खुशियों की दोगुनी सौगात मिलेगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget