एक्सप्लोरर

GST लागू होने के बाद ज्यादातर सामानों की MRP बदली, दुकानदारों की ठगी से ऐसे बचें

नई दिल्ली: जीएसटी के लागू होने के साथ ही दुकानदारों के पास अपने ग्राहकों को बेवकूफ बनाने और ठगने का हथियार भी मिल गया है, लेकिन अगर आप सजग रहे तो किसी भी ठगी से बच सकते हैं. दरअसल जीएसटी के लागू होने के साथ ही ज्यादातर प्रोडक्ट्स की पुरानी एमआरपी में बदलाव आ गए हैं, लेकिन अब डर है कि कहीं दुकानदार इसी बहाने ग्राहकों से सामान के ज्यादा दाम तो नहीं वसूल लेेंगे. इसी के मद्देनजर राजस्व मंत्रालय और उपभोक्ता मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ग्राहकों को सामान की MRP को लेकर चौकन्ना रहने की बात कही है और कंपनियों के लिए नई MRP एलान करने के नियम और कायदे भी बताएं हैं.

उपभोक्ता मंत्रालय के सचिव अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि जिन प्रोडक्ट्स की MRP बदल गई हैं उसके लिए कंपनियों को सामान पर नई और पुरानी दोनों MRP देनी होंगी. ताकि ग्राहक जान सकें कि पहली और अबकी MRP में कितना फर्क आया है. सामान पर नई MRP का स्टीकर चिपकाना होगा, लेकिन पुरानी MRP भी नजर आनी चाहिए. इसके साथ ही कंपनी के लिए लाज़मी होगा कि वो अपने प्रोडक्ट्स के नई और पुरानी MRP कम से कम दो अखबारों में विज्ञापन के जरिए उपभोक्ता को बताए.

अब आपको क्या करना है?

अब आप के लिए जरूरी है कि जब किसी  सामान को खरीदें, नई और पुरानी MRP जरूर देखें और इसका मिलाप अखबार में आए विज्ञापन से करें. खासकर जिन सामान के दाम कम हुए हैं वहां दुकानदार आपको वो सामान पुरानी MRP से बेचने की कोशिश कर सकता है. इसलिए आपको इसे लेकर चौकन्ना रहने की जरूरत है. आप उन सामानों के बारे में जरूर जानें जिनके दाम जीएसटी लागू होने के बाद घट गए हैं.

क्यों बदल रहे हैं MRP?

दरअसल, MRP में सभी तरह के टैक्स जुड़े रहते हैं. लेकिन जीएसटी के आने के बाद टैक्स सलैब बदल गए हैं इसलिए अब ज्यादातर सामान की MRP बदलने तय हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget