एक्सप्लोरर

गणतंत्र विशेष: 15 गोलियां भी कुछ नहीं बिगाड़ पाईं थीं योगेंद्र का, ऐसे किया टाइगर हिल पर कब्जा

Republic Day Special: जब डॉक्टरों ने उन्हें देखा तो वो हैरान रह गए. 15 से अधिक गोलियां लगने के बाद भी वे जिंदा थे. जनरल वीके सिंह भी उनकी वीरता के मुरीद हैं.

नई दिल्ली: देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में से एक हैं योगेंद्र सिंह यादव. योगेंद्र इन दिनों 18 ग्रेनेडियर्स में सूबेदार हैं और बरेली में तैनात हैं. कारगिल युद्ध में उन्होंने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया उसी के लिए उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया. मौत को मात देते हुए उन्होंने दुश्मन के हौसले पस्त कर दिए और 15 से अधिक गोलियां लगने के बाद भी टाइगर हिल से पाकिस्तानियों को खदेड़ दिया.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक गांव है जिसका नाम है औरंगाबाद अहीर. इसी गांव के रहने वाले हैं योगेंद्र यादव. इनके पिता रामकरन यादव भी फौज में थे. रामकरन ने 1965 और 1971 के युद्ध में हिस्सा लिया था और अपने बच्चों को वीरता की कहानियां सुनाई थीं.

17 साल की उम्र में ही योगेंद्र को फौज में नौकरी मिल गई थी. 27 दिसंबर 1997 को नौकरी शुरू करने वाले योगेंद्र को शादी के 15वें दिन ही 20 मई 1999 में बॉर्डर पर जाने का फरमान आ गया. पत्नी के मेहंदी लगे हाथों को छोड़ कर योगेंद्र ने बंदूक थाम ली और बॉर्डर की हिफाजत के लिए चल पड़े.

yoge2

कारगिल का युद्ध छिड़ चुका था और योगेंद्र के लिए यह जंग यादगार बनने वाली थी. 22 जून 99 में उन्हें तोलोलिंग पहाड़ी पर भेजा गया. 22 दिनों तक यहां जंग जारी रही और भारतीय सेना को फतह हासिल हुई. इसके बाद 12 जुलाई को टाइगर हिल्स पर जाने का ऑर्डर मिला.

युद्ध बेहद ऊंचाई पर चल रहा था. खून जमा देने वाली ठंड थी लेकिन भारत भूमि को घुसपैठियों से आजाद कराना था. वे रात में भी पहाड़ पर चढ़ते थे ताकि आमने सामने की लड़ाई की जा सके. ऊंचाई पर होने के कारण पाकिस्तानी घुसपैठियों को फायदा हो रहा था.

उनकी आखों के सामने कई साथी शहीद हो गए. उनका एक हाथ टूट गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. ग्रेनेड खत्म हुए तो उन्होंने बंदूक उठा ली. कई पाकिस्तानी घुसपैठियों को उन्होंने मार गिराया. टाइगर हिल्स पर तिरंगा फहराने के बाद ही वे बेहोश हुए.

yogi3

इसी साहस के कारण उन्हें 19 साल की उम्र में ही परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. जब डॉक्टरों ने उन्हें देखा तो वो हैरान रह गए. 15 से अधिक गोलियां लगने के बाद भी वे जिंदा थे. कई महीने उनका इलाज चलता रहा और आखिरकार वह सही हो गए.

2016 की परेड की अगुआनी करने वाले योगेंद्र सिंह एक बार फिर गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली में हैं. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश से बढ़ कर कुछ भी नहीं है. मातृभूमि का कर्ज कभी उतारा नहीं जा सकता. मैं हमेशा देश के लिए काम करता रहूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget