एक्सप्लोरर

निक्की मर्डर केस में आरोपी सास गिरफ्तार, दहेज के लिए बहू को जलाने में की थी बेटे की मदद

Greater Noida Nikki Murder Case: निक्की की बहन ने विपिन भाटी और उसके परिवार के सदस्यों पर दहेज के लिए निक्की की हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बेटे के सामने निक्की को आग लगा दी गई.

निक्की भाटी मार्डर केस में आरोपी की सास दया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उनकी बेटी जिंदा जलाया, जिसमें मृतका की सास भी शामिल है. इस मामले में निक्की के पति विपिन भाटी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी. रविवार को पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान उसका एनकाउंटर हुआ.

निक्की की आरोपी सास दया ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में अपने बेटे को देखने जा रही थी तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. वह बुर्का पहनकर सबसे छिपकर अस्पताल जा रही थी उसी उक्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

'निक्की को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला'

विपिन भाटी पुलिस का हथियार छीनकर कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें विपिन भाटी के पैर में गोली लगी. परिजनों का आरोप है कि निक्की को उसके पति और ससुराल वालों ने जानबूझकर जलाकर मार डाला.

पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया. अब इस मामले में विपिन भाटी की मां की भी गिरफ्तारी हुई है.

बहू को जलाने में की बेटे की मदद

निक्की की बड़ी बहन कंचन ने आरोप लगाया कि उसकी सास और पति विपिन ने मिलकर गुरुवार (21 अगस्त 2025) को इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने आरोप लगाया, "सास दया ने ज्वलनशील पदार्थ लाकर विपिन को दिया. इसके बाद विपिन ने उसे निक्की के ऊपर छिड़क दिया. सबने मिलकर उसे जिंदा जला दिया." कंचन के मुताबिक उन्होंने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी.

कंचन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी, देवर रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. एफआईआर में हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ परिजनों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें : 'मुझे पछतावा नहीं', दहेज के लिए पत्नी को जिंदा जलाने वाले आरोपी का बयान | जानें निक्की मर्डर केस की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
वंदे मातरम् गायन विवाद पर भड़की VHP, कहा- 'कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं...'
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget