एक्सप्लोरर

बड़ी राहत: पिछले तीन हफ्ते में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं

अंतिम राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण के परिणाम से पता चला कि देश की 70 प्रतिशत आबादी के लिए संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है.स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में देश में कुछ राज्यों ने बेहतर प्रदर्शन किया है वहीं कुछ राज्यों को अभी सुधार करने की जरूरत है.

नई दिल्ली: जानलेवा कोरोना वायरस से देश में अबतक डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. देश में टीकाकरण भी चल रहा है और अबतक करीब 60 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इस बीच अब कोरोना के मोर्चे पर राहत मिलने वाली खबर आई है. सरकार ने बताया है कि पिछले तीन हफ्ते में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से मौत का कोई नया मामला नहीं आया है.

वहीं, पिछले 24 घंटे में 15 राज्यों में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई. केंद्र ने रेखांकित किया कि अंतिम राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण के परिणाम से पता चला कि देश की 70 प्रतिशत आबादी के लिए संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, दादरा और नागर हवेली, मिजोरम, नगालैंड और लक्षद्वीप से पिछले तीन हफ्ते में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है.

सबसे तेजी से 60 लाख लोगों का टीकाकरण करने वाला देश बना भारत

भूषण ने बताया कि भारत पिछले 24 दिनों में कोविड-19 से बचाव के लिए सबसे तेजी से 60 लाख लोगों का टीकाकरण करने वाला देश बन गया है. स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में देश में कुछ राज्यों ने बेहतर प्रदर्शन किया है वहीं कुछ राज्यों को अभी सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 65 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है.

कहां कितने स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ?

इनमें बिहार (78.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (77.1 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (76 प्रतिशत), उत्तराखंड (73.7 प्रतिशत), ओडिशा (72.4 प्रतिशत), मिजोरम (69.9 प्रतिशत), हिमाचल प्रदेश (68.7 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश (68 प्रतिशत), अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (67.9 प्रतिशत), राजस्थान (67.2 प्रतिशत), केरल (66.9 प्रतिशत), लक्षद्वीप (66.7 प्रतिशत) हैं। भूषण ने कहा कि दूसरी तरफ 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है. इनमें पुडुचेरी (15.4 प्रतिशत), मणिपुर (21.3 प्रतिशत), नगालैंड (21.5 प्रतिशत), मेघालय (24.3 प्रतिशत), चंडीगढ़ (28.7 प्रतिशत), पंजाब (34.1 प्रतिशत), दादरा और नागर हवेली (34.5 प्रतिशत), लद्दाख (35.8 प्रतिशत), जम्मू कश्मीर (37.5 प्रतिशत) और दिल्ली (38 प्रतिशत) हैं.

राज्यों से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को कहा गया

उन्होंने कहा कि हम इन राज्यों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उनसे टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को कहा गया है. भूषण ने कहा कि पांच फरवरी को राष्ट्रीय (टीकाकरण के बाद दुष्प्रभाव जानने के लिए) एईएफआई कमेटी की बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के बाद एईएफआई के आठ मामलों पर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि इन आठ मामलों में पांच मामलों (दो लोगों की मौत, तीन भर्ती) का विश्लेषण किया गया. अस्पताल में भर्ती किए गए सभी लोगों को छुट्टी दे दी गयी. दो लोगों में एनाफिलिक्स (टीकाकरण के बाद प्रतिक्रिया)का पता चला. उन्होंने कहा कि अन्य मौतों में टीकाकरण से कोई जुड़ाव नहीं पाया गया. इस बारे में आगे सूचना सार्वजनिक की जाएगी. उन्होंने कहा कि अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के स्वरूप का मामला भारत में नहीं आया है लेकिन निगरानी की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड त्रासदी: अबतक 32 लोगों की मौत, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए अब ड्रोन का हो रहा इस्तेमाल

CM ममता बोलीं- मैं रॉयल बंगाल टाइगर की तरह ही रहूंगी, TMC छोड़ BJP में जाने वालों की तुलना मीर जाफर से की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget