एक्सप्लोरर

सरकार ने कोरोना वैक्सीन की 6 करोड़ खुराक का दिया ऑर्डर, आज गुजरात पहुंचेगी टीके की पहली खेप

कोविड-19 के टीके की पहली खेप आज गुजरात पहुंचेगी. उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया, टीकाकरण से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 25,000 बूथों पर शुरू होगा.

नई दिल्ली: देश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होना है. सरकार ने पहले ही सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को छह करोड़ से ज्यादा खुराक खरीदने का ऑर्डर दे दिया है. इस ऑर्डर की कुल कीमत करीब 1300 करोड़ रुपये होगी.

भारत बायोटेक को 55 लाख खुराक का ऑर्डर दिया है, जिसकी लागत 162 करोड़ रुपये है. सीरम इंस्टीट्यूट के टीके 'कोविशील्ड' की 1.1 करोड़ खुराक खरीदने का सोमवार को ऑर्डर दिया. जीएसटी समेत एक खुराक की लागत 210 रुपए आएगी. अप्रैल तक 4.5 करोड़ टीके खरीदने की लक्ष्य है. 1.1 करोड़ खुराक की कीमत 231 करोड़ रुपये होगी जबकि बाकी 4.5 करोड़ खुराक मिलाकर वर्तमान मूल्य के हिसाब से कुल खर्च 1176 करोड़ आएगा.

गुजरात पहुंचेगी टीके की पहली खेप कोविड-19 के टीके की पहली खेप आज गुजरात पहुंचेगी. सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर टीके की पहली खेप उपलब्ध होगी. उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया, टीकाकरण से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गुजरात में कोविड-19 टीकाकरण अभियान 25,000 बूथों पर शुरू होगा.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 16 जनवरी को गुजरात के 287 बूथों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ेंगे. इस दौरान अहमदाबाद और राजकोट में दो स्थानों पर डॉक्टरों और टीका लेने वालों से बातचीत करेंगे.

केंद्र सरकार करेगी खर्चा

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को घोषणा की है कि कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले चरण में तीन करोड़ लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के टीकाकरण का खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चरण में जनप्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया जाएगा.

आगामी 16 जनवरी से शुरू हो रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए टीकाकरण पिछले तीन-चार हफ्तों से लगभग 50 देशों में चल रहा है और अब तक केवल ढाई करोड़ लोगों को टीके लगाए गए हैं जबकि भारत का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाना है.

ये भी पढ़ें- सीरम इंस्टीट्यूट का बड़ा करार, फिलीपींस सरकार को 3 करोड़ कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई करेगी कंपनी

Corona Vaccine : वैक्सीन की कीमत को लेकर बड़ी खबर, जानें कितनी होगी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget