एक्सप्लोरर

राज्यपाल ने सरकार बनाने का निमंत्रण दिया: कोनराड संगमा

कोनराड संगमा ने कहा कि मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने उन्हें राज्य में सरकार बनाने के लिए निमंत्रण दिया है.

शिलांग: एनपीपी प्रमुख कोनराड संगमा ने सोमवार को कहा कि मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने उन्हें राज्य में सरकार बनाने के लिए निमंत्रण दिया है. उन्होंने कहा कि नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कल होगा. संगमा ने कहा, ‘‘राज्यपाल ने मुझे सरकार बनाने का न्योता दिया क्योंकि मेरे पास संख्याबल है.’’

शनिवार को आये विधानसभा चुनाव के नतीजों में मेघालय की जनता ने खंडित जनादेश दिया है, जिसमें कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी व बीजेपी की सहयोगी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) पर मामूली बढ़त बनायी.

पिछले 10 सालों से राज्य की सत्ता में रही कांग्रेस ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में 59 में से 21 सीटों पर जीत दर्ज की. पार्टी बहुमत हासिल करने से 10 सीटें पीछे रह गई. संगमा ने रविवार राज्यपाल से मुलाकात की और 60 सदस्यीय विधानसभा में 34 विधायकों के समर्थन के साथ राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था. राज्यपाल से मिलने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘हमनें राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें अपने पक्ष में 34 विधायकों का समर्थन-पत्र सौंप दिया, जिसमें एनपीपी के 19, यूनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के छह, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के चार, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) और बीजेपी के दो-दो और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं.’’ कोनराड संगमा (40) पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा के छोटे बेटे हैं. पी ए संगमा का 2016 में देहांत हो गया था. जिसके बाद तूरा निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में कोनराड संगमा ने जीत दर्ज कर संसद पुहंचे थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget