एक्सप्लोरर

सरकार गायों को लेकर इस तारीख को लेगी परीक्षा, टॉप करने पर मिलेगा अवॉर्ड | हर एक जानकारी पढ़ें यहां

मोदी सरकार अब गायों को लेकर आपके ज्ञान की परीक्षा लेगी. पहली बार हो रही इस परीक्षा का नाम ' कामधेन गौ विज्ञान प्रचार प्रसार परीक्षा ' रखा गया है

नई दिल्ली: क्या आपको लगता है कि गायों के बारे में आप काफ़ी कुछ जानते हैं? अगर ऐसा है तो अब मोदी सरकार की ओर से आयोजित होने वाली उस परीक्षा में भाग ले सकते हैं जो गायों के बारे में ही होगी. केन्द्रीय पशुपालन मंत्रालय के अधीन आने वाले राष्ट्रीय कामधेनु आयोग इस परीक्षा का आयोजन करेगा. गायों के बारे में इस तरह की परीक्षा देश में पहली बार होने जा रही है.

परीक्षा 25 फरवरी को होगी देश का कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से इस परीक्षा में शामिल हो सकेगा. जो लोग परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं उन्हें कामधेनु आयोग के वेबसाइट पर रजिस्ट्रशन करवाना होगा. परीक्षा चार वर्गों में होगी. प्राथमिक स्तर पर कक्षा 8 तक के छत्रों के लिए , उसके बाद 9वें से 12वीं तक के छात्रों के लिए, 12वीं से आगे के लिए और चौथा आम लोगों के लिए.

परीक्षा के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. हिंदी और अंग्रेज़ी के अलावा परीक्षा 12 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी. प्रश्न पत्र 100 नम्बरों का होगा और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ ( चार विकल्पों वाला ) होंगे. परीक्षा का एक सिलेबस और पाठ्य सामग्री भी तैयार की गई है जिसे जल्द ही आयोग के वेबसाइट पर डाला जाएगा.

एबीपी न्यूज़ से खास बात करते हुए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ वल्लभभाई कथेरिया ने कहा कि परीक्षा का मकसद लोगों में गायों के वैज्ञानिक फ़ायदे के बारे में जागरूक करना है. उन्होंने बताया कि भविष्य में ये परीक्षा हर साल ली जाएगी . उन्होंने ये भी बताया कि जो लोग भी परीक्षा में शामिल होंगे उन्हें एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा जबकि पहले तीन स्थानों पर आने वाले लोगों को अवॉर्ड भी दिया जाएगा .

आयोग के अध्यक्ष डॉ कथेरिया ने इस बात का खंडन किया कि परीक्षा का कुछ भी राजनीति या हिंदुत्व के एजेंडे से कोई लेना देना है . उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये ज़रूर चाहते हैं कि भारत के लोगों को देशी गायों की खूबियों के बारे में जानकारी हो.

क्या बढ़ने जा रहा है पैसेंजर ट्रेनों का किराया? भारतीय रेलवे ने दिया जवाब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget