एक्सप्लोरर

निचली अदालतों में अब नहीं लटकेंगे मुकदमे, सरकार कर रही है 6,000 जजों की नियुक्ति पर विचार

देश की निचली अदालतों में एक साथ 6 हजार जजों की नियुक्ति हो सकती है. कानून मंत्रालय इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट के साथ मिलकर काम कर रहा है. जजों की ये नियुक्ति अखिल भारतीय स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार कर की जाएगी.

नई दिल्ली: अगर सबकुछ ठीक रहा तो देश की निचली अदालतों में जजों के खाली पड़े तमाम पद कुछ ही दिनों में भर दिए जाएंगे. कानून मंत्रालय, सुप्रीम कोर्ट के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रहा है. मंत्रालय चाहता है कि एक ही बार में 6 हजार से अधिक लोअर कोर्ट्स के जजों की बहाली की जाए. एक अनुमान के मुताबिक अभी देश की निचली अदलतों में 5,400 जजों के पद रिक्त हैं.

इन पदों पर भर्ती संघ लोक सेवा आयोग या इस तरह की कोई बड़ी एजेंसी कर सकती है. चयन परीक्षा का आयोजन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और सबऑर्डिनेट कोर्ट के लिए अलग-अलग किए जाएगा. इस भर्ती में मेडिकल के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा नीट की तर्ज पर क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व दिया जाएगा. परीक्षा आयोजित करने के बाद अखिल भारतीय स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा. इसी मेरिट के आधार पर फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा.

हालांकि, भर्ती संबंधित फाइनल आदेश सुप्रीम कोर्ट को देना है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट अभी एक याचिका पर सुनावाई कर रहा है जिसके तहत कोर्ट इस बात पर फैसला देगी कि क्या लोअर कोर्ट में नियुक्ति के लिए एक अलग बोर्ड का गठन किया जाएगा या नहीं. इससे पहले इन पदों की बहाली के लिए स्वतंत्र बोर्ड के गठन का राज्यों और हाई कोर्ट्स ने विरोध किया था.

खाली पड़े हजारों जजों की बहाली में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के बयान के बाद तेजी आयी है. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि निचली अदालतों में लंबित करोड़ों केस के निपटारे के लिए जजों के रिक्त पदों को भरना जरूरी है. वर्तमान में देश के लोअर कोर्ट्स में 2.78 करोड़ मुकदमे लंबित हैं.

इस समय निचली अदालतों में जजों की बहाली हाई कोर्ट और राज्य सरकारों के द्वारा की जाती है. समय पर बहाली नहीं होने के कारण जजों की रिक्तियां निचली अदालतों में बहुत बढ़ गई हैं. पिछले साल कानून मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से लोअर कोर्ट्स में जजों की बहाली के लिए एक सेंट्रल कमिटी के गठन का निवेदन किया था. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई, 2017 को इस निवेदन को याचिका में बदल दिया था और सभी राज्य और हाई कोर्ट्स से इस पर विचार आमंत्रित किए थे.

हालांकि, सभी राज्य और हाई कोर्ट सेंट्रल कमिशन के द्वारा निचली अदालतों में जजों की बहाली पर सहमत नहीं हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चाहते हैं कि खाली पड़े सीटों को भरने के लिए एक बार में जजों की बहाली हो. इस बहाली में राज्य सरकार अखिल भारतीय मेरिट लिस्ट के आधार पर जजों की नियुक्ति करेगी और इसका प्रशासनिक अधिकार संबंधित हाई कोर्ट के पास होगा.

यह भी पढ़ें-

CBI के विशेष निदेशक के खिलाफ FIR, राहुल गांधी बोले- PM मोदी के चहेते घूसखोरी में पकड़े गएॉ

अमृतसर रेल हादसा: शिवसेना का केंद्र पर हमला, 'सामना' में लिखा- ये खून से सने 'अच्छे दिन'

देखें वीडियो-

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget