एक्सप्लोरर

OTT प्लेटफॉर्म पर आने वाले कार्यक्रमों की निगरानी के लिए सरकार जल्द जारी करने वाली है नियम और निर्देश

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में कहा कि मंत्रालय को लगातार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले कार्यक्रमों को लेकर शिकायतें और सुझाव मिल रहे हैं. लिहाजा इसको लेकर नियम और निर्देश मंत्रालय द्वारा तैयार कर लिए गए हैं और जल्द ही उनको लागू किया जाएगा.

नई दिल्ली: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले कार्यक्रमों की निगरानी और उस पर आने वाले कार्यक्रमों पर नज़र रखने के लिए सरकार जल्द ही नए दिशा निर्देश जारी करने की तैयारी कर रही है. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यह जानकारी आज राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में दी.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में कहा कि मंत्रालय को लगातार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले कार्यक्रमों को लेकर शिकायतें और सुझाव मिल रहे हैं. लिहाजा इसको लेकर नियम और निर्देश मंत्रालय द्वारा तैयार कर लिए गए हैं और जल्द ही उनको लागू किया जाएगा.

प्रकाश जावड़ेकर ने यह जवाब बीजेपी सांसद महेश पोद्दार की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में दिया. महेश पोद्दार ने पूछा था कि कोरोना के दौरान थियेटर और सिनेमा घर बंद होने की वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म की पहुंच काफी बढ़ी है. लेकिन इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले कंटेंट की वजह से काफी सवाल भी खड़े होते हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले कंटेंट की भाषा और प्रदर्शन कई बार सवालों के घेरे में आता रहा है. बीजेपी सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि इन ओटीटी प्लेटफार्म पर जो कार्यक्रम दिखते हैं, उसमें खुलेआम गालियों का इस्तेमाल होता है और साथ ही बिना किसी रोक टोक के अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है. इस दौरान कई बार नारी गरिमा और अस्मिता को भी ठेस पहुंचती है.

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले अमेज़न प्राइम पर आई वेब सीरीज तांडव को लेकर भी कई तरह के सवाल उठे थे. इसके चलते वेब सिरीज़ के कलाकारों और निर्माता-निर्देशक के खिलाफ शिकायत देने के साथ ही मामले भी दर्ज हुए थे. यह कोई पहली बार नहीं इससे पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं और वक्त वक्त पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखने और उस पर आने वाले कंटेंट को लेकर दिशा-निर्देश की मांग उठती रही है.

बिहार के नए मंत्रियों को मिले विभाग, शाहनवाज हुसैन बने उद्योग मंत्री, संजय झा को मिली ये जिम्मेदारी 

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget