एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: चीन से भारतीयों की निकासी की कवायद तेज, आने से पहले देना होगा सहमति पत्र

चीन में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है. इस वायरस की चपेट में आने से अबतक 125 लोगों की मौत हो चुकी हैअभी तक चीन के वुहान शहर में सबसे अधिक 3554 इस वायरस के मामले पाए गए हैं. इस शहर में 500 के करीब भारतीय रहते हैं

नई दिल्ली: चीन में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच भारत ने अपने नागरिकों को बाहर निकालने की तैयारी तेज कर दी है. इस कड़ी में भारत ने जहां चीन से दो विशेष फ्लाइट भेजने की इजाजत मांगी है. वहीं, चीन के सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में मौजूद भारतीयों को निकालने के लिए उनसे सहमति-पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता के मुताबिक बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास निकासी मिशन के लिए चीनी प्रशासन की विभिन्न एजेंसियों के साथ संपर्क में है. साथ ही हुबेई में मौजूद भारतीयों के साथ भी लगातार संपर्क बनाए हुए है. चीन सरकार से इजाजत मिलने के बाद भारतीयों को बाहर निकालने के जरूरी कदम उठाने जाएंगे.

इस बीच सूत्रों के मुताबिक बीजिंग में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के आंकड़े जमा करने के साथ ही उनसे सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कड़ी में हुबैई में मौजूद सभी नागरिकों से निर्धारित प्रारूप में भारतीय नागरिकों से उनके स्वास्थ्य, चीन में मौजूदा पते के साथ ही निकासी योजना के लिए सहमति लिखित में देने को कहा गया है. सूत्र बताते हैं कि इस कवायद के जरिए चीन से भारत लौटने के इच्छुक लोगों की सही संख्या और स्थिति जानने में मदद मिलेगी. महत्वपूर्ण है कि हुबेई प्रांत में भारतीय नागरिकों की संख्या 500 से ज्यादा है और इसमें से अधिकतर वूहान में रहते हैं जो इस वायरस संक्रमण का केंद्र है.

सूत्रों के मुताबिक निकासी विकल्प की सुविधा उठाने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को एक टोकन जारी किया जाएगा. अपने सहमति पत्र और टोकन की प्रति दिखाने पर ही वो विशेष विमान सेवा का इस्तेमाल कर चीन से भारत लौट सकेंगे. इतना ही नहीं चीन से रवानगी के पहले और भारत पहुंचने पर सभी लोगों को स्वास्थ्य जांच से भी गुजरना होगा.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय यह साफ कर चुका है कि चीन से भारत लौटने वाले सभी लोगों को एक विशेष संगरोधन प्रक्रिया से गुजरना होगा. करीब 14 दिनों की इस संगरोधन प्रक्रिया में इन लोगों को स्वास्थ्य निगरानी में रखा जाएगा. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह प्रक्रिया बचाव प्रक्रिया का हिस्सा है. इसके लिए दिल्ली के आखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान और राम मनोहर लोहिया समेत कुछ चिकित्सा संस्थानों को चिह्नित किया गया है.

इतना ही नहीं सरकार ने आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक दवाई की भी एक फेहरिस्त जारी की है जो कोरोना वायरस जैसे संक्रमण से बचाव में सहायक हो सकती है. हालांकि, इन दवाओं को चिकित्सकों के परामर्श के साथ ही लेने की सलाह दी गई है.

बता दें कि चीन में इस वायरस की चपेट में आने से अबतक 125 लोगों की मौत हो चुकी है. अभी तक चीन के वुहान शहर में सबसे अधिक 3554 इस वायरस के मामले पाए गए हैं. इस शहर में 500 के करीब भारतीय रहते हैं.

यह भी पढ़ें-

निर्भया केस: दोषी विनय ने राष्ट्रपति से लगाई दया की गुहार, अक्षय की क्यूरेटिव याचिका पर SC कल करेगा विचार

AIMPLB ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा- इस्लाम में महिलाओं के मस्जिद में जाने की मनाही नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget