एक्सप्लोरर
सरकार ने एमसीडी को दिया आदेश, भारत आसियान सम्मेलन से पहले करें शहर का सौंदर्यीकरण
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली नगर निगम से जनवरी होने जा रहे भारत आसियान शिखर सम्मेलन से पहले शहर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू करने को कहा है.

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality
नई दिल्ली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिल्ली के सभी नगर निगमों से जनवरी में प्रस्तावित भारत आसियान शिखर सम्मेलन से पहले सार्वजनिक स्थलों, स्मारकों और उद्यानों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू करने को कहा है. मामले की जानकारी देते हुए दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने कल तीन नगर निगमों की स्थायी समितियों के अध्यक्षों और सभी महापौरों की बैठक बुलाई. उत्तरी दिल्ली नगर आयुक्त मधुप व्यास ने जानकारी दी कि मंत्री ने नगर निकाय अधिकारियों से विशेष रूप से चांदनी चौक क्षेत्र के सौंदर्यीकरण पर जोर देने को कहा गया है.
और पढ़ें

























