एक्सप्लोरर

Google के सीईओ सुंदर पिचाई पद्म भूषण पुरस्कार से हुए सम्मानित, कहा- जहां जाता हूं भारत मेरे साथ होता है

Google CEO Sundar Pichai: सुंदर पिचाई ने कहा कि डिजिटल भुगतान से लेकर वॉयस टेक्नॉलोजी तक भारत में किए गए बदलाव दुनियाभर के लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं.

Padma Bhushan To Sundar Pichai: भारत के राजदूत तरणजीत सिंह सिंधू ने अमेरिका (America) के सैन फ्रांसिस्को में गूगल (Google) और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Sunda Pichai) को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया. संधू ने ट्विटर पर कहा कि सैन फ्रांसिस्को में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई. मदुरै से माउंटेन व्यू तक सुंदर की प्रेरणादायक यात्रा भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक और प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत और भारतीय प्रतिभा की पुष्टि करती है. 

अमेरिका में भारतीय दूत से प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सुंदर पिचाई ने अपने ब्लॉग में कहा कि वह पद्म भूषण देने और उनकी मेजबानी करने के लिए भारतीय राजदूत संधू और को धन्यवाद देना चाहते हैं. इसके लिए वह भारत सरकार और भारत के लोगों के बहुत अभारी हैं और उनके प्रति अपार सम्मान व्यक्त करते हैं. सुदंर पिचाई ने कहा कि भारत उनका एक हिस्सा है. वह जहां भी जाते हैं, इसे अपने साथ ले जाते हैं. 

पदम भूषण मिलने पर क्या बोले सुंदर पिचाई?

उन्होंने अपने ब्लॉग में कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि एक ऐसे परिवार में बड़े हुए, जिसने सीखा और ज्ञान को अर्जित किया. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत त्याग किया कि उन्हें (सुंदर पिचाई) अपनी रुचियों का पता लगाने के अवसर मिले. 

50 वर्षीय पिचाई ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखने के लिए वर्षों में कई बार भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा है. उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान से लेकर वॉयस टेक्नॉलोजी तक भारत में किए गए बदलाव दुनिया भर के लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा वह Google और भारत के बीच महान साझेदारी को जारी रखने की आशा करते हैं क्योंकि हम टेक्नॉलोजी के फायदों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया की तारीफ

सुंदर पिचाई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया को लेकर उनका नजरिया निश्चित रूप से उस प्रगति के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है और मुझे गर्व है कि Google ने दो परिवर्तनकारी दशकों में सरकारों, व्यवसायों और समुदायों के साथ साझेदारी करते हुए भारत में निवेश करना जारी रखा है. हमारे दरवाजे पर आने वाली हर नई तकनीक ने हमारे जीवन को बेहतर बनाया है और उस अनुभव ने मुझे Google के रास्ते पर और दुनियाभर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली तकनीक बनाने में मदद करने का मौका दिया.

इसे भी पढ़ेंः-

World Bank Remittances: भारतीयों ने विदेश से भेजे 100 अरब डॉलर, रेमिटेंस के मामले में बना रिकॉर्ड, FDI से भी है बड़ी रकम, जानें कैसे हुआ संभव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget