एक्सप्लोरर

रुचि सोया अगले हफ्ते लॉन्च कर सकता है 4300 करोड़ रुपये का FPO- सूत्रों का दावा

साल दर साल आधार पर देखें तो रुचि सोया के राजस्व या बिक्री में 73 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है और ये पिछले साल जून 2020 के 3043 करोड़ रुपये के मुकाबले 5266 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है.

नई दिल्ली: बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद के स्वामित्व वाली रुचि सोया कंपनी के लिए बड़ी खबर आई है कि ये अगले हफ्ते तक अपना 4300 करोड़ रुपये का एफपीओ लॉन्च कर सकता है. सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक ऐसा दावा किया जा रहा है. वहीं जून 2021 के तिमाही नतीजों में रुचि सोया ने अच्छी बढ़त दिखाई है. बाबा रामदेव के स्वामित्व वाली पतंजलि की तरफ से रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अप्रैल-जून 2021 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है और प्रॉफिट, एबिटा और मार्जिन के साथ बिक्री के आंकड़ों में भी जबर्दस्त इजाफा दर्ज किया है. 

रुचि सोया के जून 2021 तिमाही के नतीजे
अगर साल दर साल आधार पर देखें तो रुचि सोया के राजस्व या बिक्री में 73 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है और ये पिछले साल जून 2020 के 3043 करोड़ रुपये के मुकाबले 5266 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. ऑपरेटिंग प्रॉफिट या EBITDA में दोगुने से भी ज्यादा उछाल आया है और ये  जून 2020 के 124 करोड़ रुपये के मुकाबले 331 करोड़ रुपये पर आ गया है. 

वहीं रुचि सोया का PAT यानी टैक्स चुकाने के बाद का मुनाफा 14.16 गुना बढ़ गया है और साल 2020 जून के 12.25 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल जून तिमाही में 173.5 करोड़ रुपये पर आया है. इस तरह कंपनी को मुनाफे के फ्रंट पर जोरदार बढ़त मिली है.  

रुचि सोया के एफपीओ की जानकारी
सेबी की तरफ से इस महीने की 12 जून को सेबी के पास FPO (फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर) का ड्राफ्ट जमा कराया गया था. अगले हफ्ते तक रुचि सोया का 4,300 करोड़ रुपये का एफपीओ लॉन्च होने की पूरी संभावना है. रुचि सोया के FPO के जरिए इसके शेयर बेचे जाएंगे. कंपनी की ओर से 4300 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एक प्रस्ताव सेबी के पास मंजूरी के लिए दिया जा चुका है. सेबी के नियम के तहत सूचीबद्ध कंपनी का कम से कम 25 फीसदी बाजार में होना चाहिए. इस FPO से हासिल आधे से ज्यादा पैसे का इस्तेमाल कंपनी का उधार घटाने में किया जाएगा.

पतंजलि ने रुचि सोया का अधिग्रहण किया था
रुचि सोया को पतंजलि आयुर्वेद ने साल 2019 में दिवाला संहिता के तहत ऋण समाधान प्रक्रिया के जरिए 4,350 करोड़ रुपए में अधिग्रहित किया था. कंपनी तेल मिल, फूड ऑयल प्रोसेसिंग और सोया प्रोडक्ट्स आदि का कारेाबार करती है. महाकोष, सनरिच, रुचि गोल्ड और न्यूट्रेला कंपनी के टॉप ब्रांड हैं और एफएमसीजी मार्केट में ये एक अग्रणी कंपनी है.

साल 2021 में कंपनी की कुल आय भी शानदार तरीके से बढ़ी
पतंजलि आयुर्वेद द्वारा खरीदे जाने के बाद से रुचि सोया दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है. कंपनी के हालात में भी लगातार सुधार हो रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की कुल आय 16,382 करोड़ रुपए रही है. जबकि एक साल पहले के दौरान कंपनी की कुल आय 13,175 करोड़ रुपए रही थी.

ये भी पढ़ें-

Afghanistan Crisis: अफगान से शर्मनाक तरीके से भागने के आरोप में अशरफ गनी पर चलना चाहिए मुकदमा, रूसी राजदूत का बयान

उज्बेकिस्तान का दावा- हमने भागते हुए सैन्य कर्मियों को ले जा रहे अफगान विमान को मार गिराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
दवा जैसी स्मूदी... हत्या के बाद गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार
दवा जैसी स्मूदी... हत्या के बाद गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget