एक्सप्लोरर

खुशखबरी: आज से देशभर में चलेंगी 80 नई स्पेशल ट्रेनें, सफर से पहले जान लें क्या हैं नए नियम...

आम लोगों की सुविधा के मद्देनजर रेल मंत्रालय ने पहले से चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल, 30 एसी स्पेशल और 200 स्पेशल ट्रेनों के अलावा 80 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इनमें पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से 08 ट्रेनें जबकि पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली 12 स्पेशल ट्रेन शामिल हैं.

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे आज से 80 नई विशेष ट्रेनें शुरू करने जा रहा है. इनके लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं. ये ट्रेनें अभी चल रही 230 ट्रेनों के अलावा होंगी. अभी चलाई जा रहीं सभी विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी की जाएगी और जहां भी ट्रेन की मांग होगी या वेटिंग लिस्ट होगी, वहां एक्चुअल ट्रेन से पहले एक ‘क्लोन’ ट्रेन चलाई जाएगी.

परीक्षाओं के लिए या ऐसे ही किसी उद्देश्य के लिए राज्य सरकारों से अनुरोध किए जाने पर ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. देश में लगातार तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए रेलवे ने पहले ही सभी पैसेंजर ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया था.

रेलवे ने कहा था कि सभी नियमित पैसेंजर ट्रेनें अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी. हालांकि, 230 स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी. देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था.

सफर से पहले जान लें ये बातें...

सभी ट्रेनें पूरी तरह रिजर्व होंगी. ट्रेनों में कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा. यात्रा के 90 मनट पहले पहुंचना होगा स्टेशन ताकि थर्मल स्क्रीनिंग हो सके. आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा जरुरी. यात्रा के दौरान कंबल, चादर, पर्दे मुहैया नहीं कराए जाएंगे. यात्रा के समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा.

क्यों चलाई जा रही हैं नई स्पेशल ट्रेनें

रेल मंत्रालय के मुताबिक ट्रेन ऑक्यूपेंसी और लोगों के मूवमेंट के आधार पर एक नया ट्रेंड सामने आया है. इसमें ये देखा गया है कि अब प्रवासी मज़दूर तेज़ी से बड़े शहरों की ओर वापसी कर रहे हैं. यानी जिन-जिन शहरों से प्रवासी मज़दूर करोना संकट के कारण काम छोड़कर अपने गांव-कस्बे को लौट गए थे, अब वो वापस काम के लिए शहर लौट रहें हैं. इसको एक बड़ा आधार बनाकर रेलवे ने 80 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है ताकि प्रवासी मज़दूरों को काम के लिए वापस शहर पहुंचने में दिक्कत ना आए.

करोना संकट में चलाई गई थीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

करोना संकट के दौरान प्रवासी मज़दूरों को ही ध्यान में रखते हुए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं जो राज्यों की मांग के आधार पर चलाई गईं थी. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की मांग अब ख़त्म हो गई है, हालांकि रेलवे का कहना है कि जब भी राज्यों की मांग होगी वो ये ट्रेनें चलाएंगे. श्रमिक स्पेशल ट्रेनें नॉन एसी थीं लेकिन ये ट्रेनें राज्यों की ओर से पूर्णतया रिज़र्व ट्रेनें थीं जिनमें राज्य सरकार अपनी सूची के आधार पर प्रवासी मज़दूरों को ले जाती थी.

अभी चल रही हैं 230 स्पेशल ट्रेनें, आज से होंगी 310

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के बाद 12 मई को 15 राजधानी स्तर की पूर्णतया एसी ट्रेनें चलाई गई थीं. इसके बाद 1 जून से 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं थीं जिनमें स्लीपर क्लास भी शामिल था. ये सभी 230 स्पेशल ट्रेनें आज भी चल रही हैं. आज से 80 नई स्पेशल ट्रेनों के चलने के साथ ही ट्रेनों की कुल संख्या 310 हो जाएगी. ये सभी ट्रेनें पूर्णतया रिज़र्व ट्रेनें होंगी.

चीन के साथ सिर्फ मार्च 2020 की स्थिति बहाल करने पर हो बात, बाकी बातचीत तो बेकार: राहुल गांधी दिल्ली मेट्रो के सभी रूट्स पर आज से शुरू हुई सेवाएं, यहां जानें- नए नियम और टाइमटेबल से लेकर सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget