एक्सप्लोरर

भारत में तस्करी कर लाया गया एक हजार किलो सोना! ED ने दिल्ली-NCR में मारी रेड; सामने आया चीन कनेक्शन

दिल्ली-एनसीआर और लद्दाख में 6 जगहों पर छापेमारी के दौरान ED ने बड़ा खुलासा करते हुए सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है. सोने की तस्करी एक चीनी नागरिक Bhu-Chum-Chum के जरिए की जा रही थी.

ED श्रीनगर जोनल ऑफिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर और लद्दाख में 6 जगहों पर छापेमारी की. ये कार्रवाई Foreign Exchange Management Act के तहत की गई. जांच टीम ने छापों के दौरान कई अहम दस्तावेज और सबूत बरामद किए है.

मामला उस 108 किलो विदेशी सोने के जब्ती से जुड़ा है, जिसे हाल ही में ITBP ने पकड़ा था. बाद में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने जांच की और पता चला कि इसी तरीके से अब तक करीब 1064 किलो सोना भारत में तस्करी कर लाया गया है. इस सोने की कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

चीन और तिब्बत तक जुड़ा कनेक्शन

ED की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. सोने की तस्करी एक चीनी नागरिक Bhu-Chum-Chum के जरिए की जा रही थी. वो सोना तिब्बत सेक्टर से भारत भेजता था. भारत में उसका मुख्य सहयोगी तेंदू ताशी था, जो इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

तेंदू ताशी बॉर्डर से सोना दिल्ली तक पहुंचाने का पूरा इंतजाम करता था. तिब्बत निवासी तेनजिन खंडप को चीन से सोना लेने और बॉर्डर तक लाने की जिम्मेदारी दी गई थी. तेनजिन खंडप का रिश्तेदार तेनजिन सैम्फेल ने दो पोर्टरों को रखा, जिन्होंने चीन से 108 किलो सोना उठाकर भारतीय सीमा तक पहुंचाया.

सोने की तस्करी के पैसे क्रिप्टोकरेंसी में चेंज

ED को पता चला है कि तेंदू ताशी ने साल 2023 और 2024 में लगभग 1064 किलो सोना भारत में तस्करी कर मंगाया. ये सोना दिल्ली लाकर कुछ खास लोगों को दिया जाता था, जो इसे अलग-अलग ज्वैलर्स और डीलर्स को बेच देते थे. सोने की तस्करी के पैसे चीन में Bhu-Chum-Chum को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए दिए जाते थे.

इस मामले में DRI ने पहले ही कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो अभी COFEPOSA कानून के तहत जेल में बंद हैं. ED ने बताया है कि ये एक बड़ा इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क है, जिसमें भारत और चीन के कई लोग शामिल हैं. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू ने फिर की राहुल गांधी से बात, संसद के गतिरोध खत्म करने पर चर्चा
किरेन रिजिजू ने फिर की राहुल गांधी से बात, संसद के गतिरोध खत्म करने पर चर्चा
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget