एक्सप्लोरर

गोवा में सरकार बचाने के लिए अमित शाह का फार्मूला-पर्रिकर बने रहेंगे सीएम, कैबिनेट में होगा बदलाव

अमित शाह ने कहा कि गोवा की प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल व विभागों में बदलाव जल्द ही किया जाएगा. यानी कुछ ही दिन में गोवा कैबिनेट में नए मंत्री आ सकते हैं या कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकता है.

नई दिल्लीः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए ये चर्चा चल रही थी कि उनकी जगह बीजेपी किसी और को मुख्यमंत्री बना सकती है लेकिन आज इसको लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने फैसला सुना दिया है. गोवा प्रदेश भाजपा की कोर टीम के साथ चर्चा कर अमित शाह ने कहा कि यह फैसला लिया गया है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ही गोवा सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे यानी गोवा के सीएम वही बने रहेंगे.

हालांकि इसके साथ अमित शाह ने एक और एलान भी किया. अमित शाह ने कहा कि गोवा की प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल व विभागों में बदलाव जल्द ही किया जाएगा. यानी कुछ ही दिन में गोवा कैबिनेट में नए मंत्री आ सकते हैं या कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकता है.

साफ है कि साफ सुथरी छवि वाले मनोहर पर्रिकर की जगह गोवा के मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी फिलहाल किसी और के नाम पर विचार नहीं कर रही है. बीजेपी को डर है कि पर्रिकर को हटाने के बाद बीजेपी के सहयोगी गोवा में उसका साथ छोड़ सकते हैं और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिशें हो सकती हैं.

बता दें कि कुछ दिनों पहले मनोहर पर्रिकर की खराब सेहत के बाद गोवा में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हो गई थी. बीजेपी के भीतर मनोहर पर्रिकर की लगातार खराब सेहत को देखते हुए चर्चा थी कि राज्य का नेतृत्व बदला जाए. लेकिन बीजेपी ने यह निर्णय किया कि पर्रिकर मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब 62 साल के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अग्नाशय की बीमारी का इलाज कराने के लिए दिल्ली में एम्स में भर्ती हैं.

मनोहर पर्रिकर सितंबर के पहले ही सप्ताह में अमेरिका से लौटे थे. उसके कुछ ही दिन बाद उन्हें उत्तरी गोवा के कंडोलिम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. साल की शुरूआत में भी पर्रिकर इलाज के लिए तीन महीने अमेरिका में थे.

गोवा का राजनीतिक समीकरण क्या है, कांग्रेस ने क्यों ठोका सरकार बनाने का दावा?

दरअसल मनोहर पर्रिकर की गैर मौजूदगी के बाद गोवा में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो गई है. राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने हाल ही में 17 सितंबर को राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था. कांग्रेस ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को दो ज्ञापन सौंपकर सकार बनाने का दावा पेश किया.

गोवा में फिलहाल बीजेपी नीत गठबंधन सरकार है. 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बीजेपी के फिलहाल 14 विधायक हैं, जबकि जीएफपी (गोवा फॉरवर्ड पार्टी) और एमजीपी (महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी) के तीन-तीन विधायक हैं. बीजेपी को तीन निर्दलीय और राकांपा के एक विधायक भी समर्थन दे रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के पास सिर्फ 16 विधायक हैं.

शिवसेना बोली- गोवा के राजनीतिक संकट के लिए केवल बीजेपी जिम्मेदार

मनोहर पर्रिकर का हाल जानने AIIMS पहुंचीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget