एक्सप्लोरर

Goa में बढ़ते कोविड केस के चलते स्वास्थ्य मंत्री ने की लॉकडाउन लगाने की मांग, ट्वीट के जरिए सीएम से की गुजारिश

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को एक दिन में 38 कोविड मरीजों की मौत पर चिंता जताते हुए राज्य के सीएम से लॉकडाउन लगाने की गुजारिश की है.

पूरा देश जहां कोरोना वायरस की मार झेल रहा है वहीं गोवा भी इससे बच नहीं सका है. गोवा में सोमवार को 2,321 नए कोविड केस सामने आए हैं, जबकि 38 मरीजों की मौत हुई है. फिलहाल गोवा में 15,260 एक्टिव केस हैं. गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने इन आंकड़ों पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में लोगों की जान बचाने के लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी है. मंत्री विश्वजीत राणे ने ट्वीट कर कहा कि 'विशेषज्ञों के साथ बातचीत में पता चला है कि अगले 10 दिनों में प्रतिदिन 200 से 300 लोगों की मौत होने की संभावना है, स्थिति वास्तव में गंभीर है', साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री उनके अनुरोध पर विचार करेंगे. हालांकि इस पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि लॉकडाउन पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन अब कहीं पर भी भीड़ लगने पर कार्रवाई की जाएगी.

गोवा में धारा 144 लागू

जानकारी के मुताबिक गोवा ने 30 अप्रैल तक रात में कर्फ्यू लगा दिया है और धारा 144 लगा दी है. जिसके चलते अब किसी भी जगह पर पांच से ज्यादा लोग  इकट्ठा नहीं हो सकेंगे. वहीं शादी समारोह में केवल 50 लोग शामिल हो सकेंगे जबकि अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है.

एक दिन में हुई 38 कोविड मरीजों की मौत

सोमवार को एक दिन में हुई 38 मौतों ने राज्य के लोगों को डरा दिया है. विश्वजीत राणे ने कहा कि वो मामलों में स्पाइक को देखते हुए मुख्यमंत्री के साथ एक आपातकालीन बैठक करेंगे. वहीं उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक गतिविधियां जितनी जरूरी हैं, उतना ही जरूरी जीवन को बचाना भी है और शायद लॉकडाउन से कोरोना वायरस की चेन को तोड़ जा सकता है.

इसे भी पढ़ेंः

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात, कोरोना को लेकर हुई चर्चा

Coronavirus in India: देश में कोरोना के बिगड़ते हालात पर आज सुप्रीम सुनवाई, SC ने स्वत: संज्ञान लेकर केंद्र से मांगा है जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget