एक्सप्लोरर

Goa Election: क्या गोवा में TMC से गठबंधन करेगी कांग्रेस? P Chidambaram ने दिया ये जवाब

क्या गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Election) में कांग्रेस (Congress) पार्टी टीएमसी (TMC) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी? इस मसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने जवाब दिया है.

Goa Election 2022: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने गुरुवार को कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Election) में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं और अगर आम आदमी पार्टी (AAP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कुछ वोट हासिल भी कर लेंगी तो भी वे भाजपा विरोधी मतों को ही बांटेंगी. गोवा में कांग्रेस के लिए चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे चिदंबरम ने यह भी कहा कि कुछ दिनों पहले तृणमूल ने गठबंधन को लेकर संकेत दिया था और कांग्रेस नेतृत्व उसकी इस मंशा से अवगत है. उनके अनुसार, हो सकता है कि इस पर जवाब दिया गया हो, लेकिन इस बारे में उनके पास आधिकारिक रूप से कोई निर्देश नहीं आया है.

उन्होंने कहा कि गोवा में भाजपा के खिलाफ व्यापक माहौल है और सत्ता विरोधी बयार बह रही है तथा उनकी पार्टी गोवा के लोगों से यह अपील करेगी कि ''गोवा पर गोवावासियों का ही शासन होना चाहिए.'' चिदंबरम ने कहा, ''हमारे पास ये विश्वसनीय खबरें आईं कि तृणमूल कांग्रेस हमारे ब्लॉक स्तर के नेताओं, सरपंचों समेत कई सदस्यों को अपने साथ लेने के लिए प्रयासरत है.''

उनका कहना है, ''शुरुआती दिनों में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव ने घोषणा की थी कि तृणमूल गोवा की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और ऐसा लगता था कि वे इसी लक्ष्य के साथ आक्रामक रुख अपनाए हुए थे. कुछ दिनों पहले तृणमूल ने संकेत दिया कि वह कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन करना चाहेगी. मुझे लगता है कि एआईसीसी नेतृत्व इससे अवगत होगा और तृणमूल को इस बारे में जवाब दिया गया होगा.''

उन्होंने कहा, ''मेरे पास एआईसीसी की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई निर्देश नहीं आया है.''

उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब कुछ दिनों पहले तृणमूल कांग्रेस की गोवा प्रभारी महुआ मोइत्रा ने विपक्षी एकजुटता को लेकर ट्वीट किया था और कांग्रेस के साथ गठबंधन की कवायद को लेकर संकेत दिया था. बहरहाल, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन को अटकलों को खरिज कर दिया था.

गोवा के चुनावी समर में आप और तृणमूल की दावेदारी से जुड़े सवाल पर चिदंबरम ने कहा कि गोवा पर नजर रखने वाला हर व्यक्ति इससे सहमत होगा कि राज्य में दो मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और भाजपा ही हैं. उनके मुताबिक, गोवा में कांग्रेस की जड़ें गहरी हैं और पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता हैं तथा लोगों के पास कांग्रेस द्वारा सेवा का लंबा रिकॉर्ड भी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ''आप पिछले चुनाव में सभी 40 सीटों पर लड़ी थी और उसका खाता नहीं खुला था. तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार कदम रखा है. इनके पास कार्यकर्ता नहीं हैं.'' उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर आप और तृणमूल कांग्रेस कुछ वोट हासिल भी कर लेंगी तो वे भाजपा विरोधी मतों को ही बांटेंगी.

चिदंबरम ने कहा कि फिलहाल कांग्रेस का गठबंधन गोवा फारवर्ड पार्टी के साथ तय हुआ है और राज्य इकाई कुछ दलों के साथ भी बातचीत कर रही है. पिछले चुनाव में कांग्रेस के सबसे बड़े दल होने के बावजूद सरकार नहीं बना पाने और कई विधायकों के पाला बदलने के सवाल पर उन्होंने 2017-19 के दौरान जो हुआ वह शर्मनाक था और निर्वाचित विधायकों ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया.

उन्होंने कहा, ''इस बार हमने ब्लॉक कमेटियों से कहा कि वे ब्लॉक स्तर पर बैठक करें, नामों को प्रस्तावित करें तथा इसके लिए सबसे प्रमुख आधार ‘वफादारी’ का होना चाहिए.'' कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछली बार जैसी स्थिति से निपटने के लिए कुछ उपाय किए जा रहे हैं जिनके बारे में उचित समय पर खुलासा किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार कोई भी कांग्रेस विधायक पाला नहीं बदलेगा.

Punjab Election 2022: AAP ने शुरू की टेली वोटिंग- जनता से कहा, खुद चुनें अपने सीएम उम्मीदवार का चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget