एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: AAP ने शुरू की टेली वोटिंग- जनता से कहा, खुद चुनें अपने सीएम उम्मीदवार का चेहरा

Punjab Assembly Election 2022 News: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा है कि वह 17 जनवरी को लोगों द्वारा टेली-वोटिंग के आधार पर चुने गए पार्टी के पसंदीदा सीएम चेहरे का खुलासा करेंगे.

Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर चल रही सियासी चर्चाओं के बीच लोगों से अपना पसंदीदा उम्मीदवार बताने को कहा है. पार्टी ने मतदाताओं से सीएम पद के नाम की पसंद बताने के लिए 7074870748 डायल करने को कहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा करते हुए कहा है कि वह 17 जनवरी को लोगों द्वारा टेली-वोटिंग के आधार पर चुने गए पार्टी के पसंदीदा सीएम चेहरे का खुलासा करेंगे. केजरीवाल ने ये भी कहा है कि राजनीति में ये पहली बार है कि कोई पार्टी जनता से अपना मुख्यमंत्री चुनने के लिए कहा रही है. 

पंजाब के लोग 7074870748 पर कॉल, व्हाट्सएप या SMS के जरिए अपनी पसंद के नाम का खुलासा कर सकते हैं. 17 जनवरी को शाम 5 बजे तक ये फोन लाइन खुली रहेंगी. केजरीवाल (Kejriwal) ने कहा कि हम जनता के रिएक्शन को देखें और उनकी फीडबैक के हिसाब से पार्टी सीएम पद के उम्मीदवार का चयन करेगी. पार्टी ने इसके लिए वोट की घोषणा करते हुए एक पोस्टर भी लॉन्च किया है. इसमें कहा गया है कि जनता चुनेंगी अपना सीएम. 7074870748 पर कॉल करें. यह कदम आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के लिए निराशाजनक कहा जा सकता है, क्योंकि वो लंबे समय से सीएम पद की महत्वकांक्षाओं को पाले हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- मंत्रियों के इस्तीफे की हैट्रिक: यूपी में बीजेपी को लगे एक के बाद एक कई झटके, कैबिनेट मंत्री धर्म सिंह सैनी और MLA विनय शाक्य ने भी दिया इस्तीफा

दिल्ली के सीएम (Delhi CM) ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भगवंत मान (Bhagwant Mann) मेरे लिए बहुत प्रिय हैं. वह मेरे छोटा भाई (छोटे भाई) हैं. वह आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं. मैं यह भी कह रहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होना चाहिए. हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों को ही इस पर फैसला करने देना चाहिए. क्या केजरीवाल जनता के सामने विकल्प में से एक हैं. इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दौड़ में नहीं हूं.

आप पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए एक मजबूत चुनौती बनकर उभरी है. भाजपा-अमरिंदर के गठबंधन और अकाली दल के गठबंधन ने मुकाबले को चौतरफा कर दिया है. हालांकि सभी पार्टियां सीएम पद को लेकर काफी सतर्क हैं.  2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 117 निर्वाचन क्षेत्रों में से 77 सीटें हासिल करते हुए सरकार बनाई. AAP 20 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनीं. अकाली दल ने चुनाव में 15 सीटें जीती थीं. वहीं बीजेपी को 3 सीटों पर ही जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें- UP Elections: यूपी में बीजेपी और सहयोगी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, जानिए किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget