एक्सप्लोरर

Goa Election: क्या UP के बाद गोवा में लगेगा बीजेपी को झटका? मनोहर पर्रिकर के बेटे दिखा रहे बगावती तेवर

Goa Election: उत्पल पर्रिकर पणजी सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. बीजेपी के लिए मुश्किल यह है कि यहां से मौजूदा विधायक बाबूश मोनशेराट टिकट कैसे काटे.

Manohar Parrikar son Utpal Parrikar: गोवा विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. पणजी विधानसभा सीट को लेकर पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और बीजेपी के बीच में टकराव की स्थिति दिख रही है. बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस के उत्पल पर्रिकर पर दिए बयान के बाद उत्पल के बागी सुर सुनाई दे रहें. सवाल यह है कि क्या उत्तर प्रदेश के बाद गोवा में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगने जा रहा है?

उत्पल पर्रिकर पणजी सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. बीजेपी के लिए मुश्किल यह है कि यहां से मौजूदा विधायक बाबूश मोनशेराट टिकट कैसे काटे. बाबूश लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं साथी ही उनका दबदबा भी अच्छा बताया जाता है. उत्पल पर्रिकर के बागी तेवर के सवाल पर जब बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से एबीपी न्यूज़ ने सवाल किया तो उन्होंने इशारों-इशारों में ही उत्पल को सब्र रखने की सलाह दे डाली. उत्पल पर्रिकर ने 2 महीने पहले से ही पंजिम सीट पर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी थी.  हालांकि देवेंद्र फडणवीस द्वारा चुनाव में टिकट दिए जाने में नजरअंदाज किए जाने के एक दिन बाद उत्पल पर्रिकर ने बयान जारी करते हुए बीजेपी को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है.

उत्पल ने पूछे बीजेपी से सवाल

उत्पल पर्रिकर ने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि पार्टी ईमानदारी और चरित्र में विश्वास करती है या नहीं? उत्पल ने पूछा है आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को चुनाव लड़ाना चाहती है. मनोहर पर्रिकर के साथ काम करने वाले सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता आज मेरे साथ हैं.

बीजेपी से अगर उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं मिलता है तो वे दूसरे दल की टिकट पर भी पणजी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. 17 जनवरी को उत्पल आखिरी फैसला ले सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ उत्पल की बातचीत चल रही है. चुनाव से पहले अगर उत्पल पाला बदलते हैं तो यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका हो सकता है. जानकारी के मुताबिक 40 सीटों वाली गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गोवा बीजेपी ने 38 नामों की लिस्ट केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजी है. 16 तारीख को बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- UP Election: स्वामी प्रसाद मौर्य सपा की ‘साइकिल’ पर हुए सवार, अखिलेश यादव को बताया यूपी का भावी मुख्यमंत्री

Budget Session: दो चरणों में होगा संसद का बजट सत्र, 31 जनवरी से शुरू होगा, 8 अप्रैल तक चलेगा

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
बिहार को मिला फोरलेन हाईवे का तोहफा, PM मोदी बोले - 'इस परियोजना से...'
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget