एक्सप्लोरर

Budget Session 2022: दो चरणों में होगा संसद का बजट सत्र, 31 जनवरी से शुरू होगा, 8 अप्रैल तक चलेगा

Parliament Budget Session 2022: बजट सत्र का पहला हिस्सा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 14 मार्च से 8 अप्रैल तक हो सकता है.

Budget session to start on January 31: संसद (Parliament) का बजट सत्र (Budget Session) 31 जनवरी से शुरू होगा. सूत्रों के मुताबिक, बजट सत्र का पहला हिस्सा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा हिस्सा 14 मार्च से 8 अप्रैल तक हो सकता है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संसद का सत्र कराना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से होगी. राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विनियोग (संख्या 5) अधिनियम, 2021 को अपनी स्वीकृति दे दी है जो सरकार को चालू वित्त वर्ष के दौरान अतिरिक्त 3.73 लाख करोड़ रुपये खर्च करने के लिए अधिकृत करता है. 

लोकसभा अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ने देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर संसद भवन परिसर में उठाये गए स्वास्थ्य से संबंधित कदमों और अन्य तैयारियों का जायजा लिया था. संसद के करीब 400 कर्मचारियों से कोविड से संक्रमित होने की पृष्ठभूमि में रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने अधिकारियों से आगामी बजट सत्र को सुरक्षित ढंग से आयोजित करने के लिए जरूरी उपाय करने को कहा था. 

लोकसभा सचिवालय के मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ने संसद भवन परिसर का निरीक्षण करने के बाद कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और महामारी से मुकाबला करने के लिये सभी कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मानक प्रक्रिया और दिशानिर्देशों के अनुरूप स्वच्छता सुनिश्चित हो और सभी स्थानों पर चीजें व्यवस्थित हों. 

ओम बिरला ने कहा, ‘संसद के 2022 के बजट सत्र के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है ताकि सांसद अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वाह कर सकें.’ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सांसदों का विशेष ध्यान रखा जाए और उनकी आवश्यकताओं को तत्परता से पूरा किया जाए.

ये भी पढ़ें- UP Election से पहले BJP को लगे झटके के बीच बोले योगी सरकार के मंत्री, इस देश के सबसे बड़े OBC नेता हैं पीएम मोदी

Watch: यूपी चुनाव में गानों से जनता को लुभाएगी BJP, सांसद रवि किशन के गीत 'UP में सब बा' का टीजर आउट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget