एक्सप्लोरर

क्या पाकिस्तान के PM इमरान खान को गंवानी पड़ेगी कुर्सी? विपक्षी दलों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

मरियम औरंगजेब ने कहा कि नेशनल असेंबली स्पीकर असद कैसर अपने दफ्तर में मौजूद नहीं थे, इसलिए सचिवालय के पास दस्तावेज जमा किया गया.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. इसे लेकर पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि विपक्ष के वरिष्ठ सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यानी मंगलवार को नेशनल असेंबली सचिवालय में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. राणा सनाउल्लाह, अयाज सादिक, शाजिया मारी और मरियम औरंगजेब सहित विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद में संसद भवन पहुंचने के बाद उनकी तरफ ये पुष्टि की गई. मरियम औरंगजेब ने कहा कि नेशनल असेंबली स्पीकर असद कैसर अपने दफ्तर में मौजूद नहीं थे, इसलिए सचिवालय के पास दस्तावेज जमा किया गया.

सत्र बुलाने का 3-7 दिनों के बीच का समय

पीपीपी नेता नवीद कमर ने कहा कि इसके लिए एक नेशनल असेंबली सत्र की आवश्यकता है, 100 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर थे. उन्होंने कहा कि नेशल एसेंबली के नियमों के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए सत्र बुलाए जाने के लिए कम से कम 68 सांसदों के हस्ताक्षर आवश्यक हैं.

प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पास कराने के विपक्ष को 172 नेशनल एसेंबली के सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है. प्रस्ताव दाखिल करने के बाद नेशनल असेंबली के स्पीकर के पास मतदान कराने के लिए सत्र बुलाने का तीन से सात दिनों के बीच का समय होता है.

प्रस्ताव को लेकर करेंगे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

इस बीच, पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान, पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ और पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी एक अहम संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बारे में फैसले की घोषणा की जाएगी. पीएमएल-एन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव से पहले पीएम इमरान खान को कुर्सी छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने देश के प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्तीफा देने या अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से बाहर होने के लिए तैयार रहने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. 

ये भी पढ़ें-

Ukraine Russia War: रूस की सेना को जंग में कैसे यूक्रेन ने अब तक रोककर रखा है? ये है वजह

Goa Assembly Election 2022: गोवा में कांग्रेस को सेंधमारी का डर, नतीजों से पहले उम्मीदवारों को कोल्हापुर-राजस्थान शिफ्ट करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
'बहुत खराब दिखते हो', पत्रकार ने किया सवाल तो भड़के ट्रंप, सेहत सुधारने की दी सलाह
इजरायल चुनाव: किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
इजरायल में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां करेंगी 'खेला', नेतन्याहू का क्या होगा?
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget