एक्सप्लोरर

गोवा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द, 12वीं के एग्जाम पर दो दिन में होगा फैसला

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि एक समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया, जिसमें गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा शिक्षा क्षेत्र के एक्सपर्ट भी शामिल थे.

पणजी: गोवा सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. जबकि 12वीं कक्षा के एग्जाम को लेकर फैसला अगले दो दिन में किया जाएगा. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को यह जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समिति की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया, जिसमें गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा शिक्षा क्षेत्र के एक्सपर्ट भी शामिल थे. उन्होंने कहा कि 10वीं क्लास के अंक शैक्षणिक सत्र 2020-21 में हुए एग्जाम के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे.

सावंत ने कहा, 'एक या दो विषयों में फेल रहने वाले छात्रों को एटीकेटी एग्जाम में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा. साइंस और डिप्लोमा का चयन करने वाले छात्रों को एक-दिवसीय परीक्षा में भाग लेना होगा, जिसका संचालन गोवा बोर्ड करेगा. ऐसे छात्रों को एक-दिवसीय परीक्षा के बारे में 15 दिन पहले ही सूचना दी जाएगी.' उन्होंने कहा कि 12वीं क्लास की परीक्षाओं को लेकर मंगलवार या बुधवार को फैसला लिया जाएगा.

बता दें कि सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज एक हाइलेवल बैठक हुई. बैठक में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने कहा कि परीक्षा होनी चाहिए, हालांकि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पहले छात्रों का वैक्सीनेशन हो, उसके बाद परीक्षा हो.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में एक जून से घर से होंगी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं, जानें क्या होगा नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget