एक्सप्लोरर

Global Wealth Report 2021: दुनिया हुई अमीर लेकिन भारत हुआ गरीब, आंकड़ों की जुबानी जानें पूरी कहानी

क्रेडिट सुइस की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में भारत की टोटल वेल्थ में 4.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि कोरोना महामारी के बावजूद इस दौरान अमीरों की संपत्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है.

साल 2020 में जहां ग्लोबल वेल्थ में जहां 7.4 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. वहीं भारत में इस दौरान टोटल वेल्थ में 4.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक विकासशील और अविकसित देशों में प्रति व्यक्ति संपती का औसत तेजी से घट रहा है. डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट का असर भारत के अमीरों की सम्पत्ति पर भी दिखा है. साल 2019 में जहां भारत में करोड़पतियों की संख्या 7.64 लाख थी वहीं 2020 में ये घटकर 6.98 लाख हो गई है. 

क्रेडिट सुइस की ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर भारतीय परिवार की घरेलू संपत्ति में 4.4 फीसदी यानी लगभग 440 खरब रुपये (594 बिलियन डॉलर) की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं प्रति व्यक्ति संपती का औसत 6.1 प्रतिशत कम हो गया है. 

देश में दस लाख से ऊपर रही प्रति व्यक्ति सम्पत्ति 

साल 2020 में देश में प्रति व्यक्ति संपती का औसत 10 लाख 57 हजार 177 रुपये रहा. क्रेडिट सुइस की इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2000 से 2020 तक भारत में प्रति व्यक्ति संपती सालाना 8.8% की औसत दर से बढ़ी है. जबकि इस दौरान इसका ग्लोबल एवरेज 4.8% रहा है. 

2020 के दौरान दुनिया की कुल संपत्ति 7.4 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि प्रति व्यक्ति संपत्ति में 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार  2020 में उत्तरी अमेरिका और यूरोपीय देशों की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी है. 

भारत समेत दुनिया भर के अमीरों की सम्पत्ति बढ़ी 

कोरोना महामारी के बावजूद इस दौरान अमीरों की संपत्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है. भारत समेत अमेरिका,चीन और ब्राजील के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में इस दौरान इजाफा देखने को मिला है. देश में 4,320 अल्ट्रा हाई नेटवर्थ वाले यानी अमीरों में अमीर लोग हैं. इनमें से प्रत्येक की नेटवर्थ 3 अरब 70 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

वहीं इस दौरान दुनिया भर के अमीरों की संपत्ति में में भी 28.7 लाख करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और ये 418.3 लाख करोड़ डॉलर रही. वहीं क्रेडिट सुइस की रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में पूरी दुनिया में मिलिनियर्स की संख्या 5.61 करोड़ हो गई है. दुनिया में अल्ट्रा हाई नेटवर्थ वाले लोगों में 24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. 

यह भी पढ़ें 

Covid-19 Delta Plus Variant: मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस के 7 मामले आए, टीका नहीं लगवाने वाले 2 संक्रमितों की मौत

ऑक्सीजन ऑडिट कमिटी ने माना- कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली ने बढ़ा-चढ़ा कर बताई थी ऑक्सीजन की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget