एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'हमें दें शिवसेना का तीर धनुष चिह्न', इस मांग के साथ चुनाव आयोग से मिलेगा शिंदे गुट

Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: मुंबई की अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर चुनाव शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन की वजह से कराया जा रहा है. इस सीट पर मनसे ने भी अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही है.

Andheri East Bypoll: महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट आमने-सामने है. इस बीच एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना के चुनाव चिह्न ‘तीर धनुष’ पर अपनी दावेदारी को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से मिलेगा.

शिंदे गुट के इस कदम को उस प्रयास के रूप में देखा जा रहा है जिसका मकसद उद्ध ठाकरे गुट को चुनाव चिह्न ना मिलने देना है. राज ठाकरे ने तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव में दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी रुतुजा लटके को मैदान में उतारने का फैसला किया है.

बीजेपी ने मुरजी पटेल को बनाया उम्मीदवार

शिंदे गुट के लोकसभा में नेता राहुल शेवाले ने कहा, ‘‘हम पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर शुक्रवार को निर्वाचन आयोग से मिलने वाले हैं.’’ शिंदे गुट की सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उपचुनाव में बृहन्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) के पार्षद मुरजी पटेल को उतारने का फैसला किया है.

यह चुनाव रमेश लटके के निधन के कारण हो रहा है. कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना के उद्धव गुट के उम्मीदवार का समर्थन करने का फैसला किया है.

शिवसेना में चिह्न की लड़ाई के बीच बुधवार (5 अक्टूबर) को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि मुझे शिवसेना अध्यक्ष नहीं रहना चाहिए, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा. लेकिन सत्ता लोलुप होने की एक सीमा होती है... विश्वासघात करने के बाद, वह (शिंदे) अब पार्टी का चुनाव चिह्न भी चाहते हैं और पार्टी अध्यक्ष भी कहलाना चाहते हैं.’’

ये भी पढ़े:

Guinness World Record: इस महिला ने 22 साल से नहीं कटवाए नाखून, 42 फुट है लंबाई

'सब जानते हैं ED, CBI क्या कर रही हैं? पूरा देश डरा हुआ है', केंद्र पर कुछ यूं बरसे अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget