एक्सप्लोरर

'सब जानते हैं ED, CBI क्या कर रही हैं? पूरा देश डरा हुआ है', केंद्र पर कुछ यूं बरसे अशोक गहलोत

Ashok Gehlot Slams BJP: अशोक गहलोत ने कहा पीएम मोदी से अपील है कि देश में लोगों के बीच प्यार और भाईचारा सुनिश्चित करें, हिंसा बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए.

Ashok Gehlot On Probe Agencies: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) केंद्र सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते. गुरुवार (6 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री ने केंद्र के साथ जांच एजेंसियों को भी निशाने पर लिया. जयपुर में अशोक गहलोत ने कहा कि आप सभी जानते हैं, "ईडी, सीबीआई, आईटी क्या कर रही हैं? पूरा देश डरा हुआ है. ऐसे में राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को जारी रखे हुए हैं. भारत को एक होना चाहिए. सभी को संविधान का पालन करना चाहिए तभी देश आगे बढ़ सकता है."

अशोक गहलोत ने सोडोला एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के मौके पर कहा कि पीएम मोदी से अपील है कि देश में लोगों के बीच प्यार और भाईचारा सुनिश्चित करें, हिंसा बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. सीएम अशोक गहलोत ने नवनिर्मित सोडाला एलिवेटेड रोड का उद्घाटन किया. इस रोड को "भारत जोड़ो सेतु" नाम दिया गया है. इसे बनाने में 250 करोड़ रुपये की लागत आई है.

लालच देकर बेरोजगार युवाओं को गुजरात ले गई बीजेपी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को ये भी आरोप लगाया कि BJP राजस्थान के कुछ बेरोजगार युवाओं को प्रलोभन देकर गुजरात ले गयी और उनसे दांडी मार्च करवाकर वह राजस्थान को बदनाम कर रही है. गहलोत ने कहा कि गुजरात में चुनाव आ रहे हैं, ऐसे में हो सकता है कि चुनाव के कारण से BJP ने उनको (युवाओं) लालच दिया हो. अशोक गहलोत ने कहा कि अगर देश में नौकरियों की सबसे बुरी हालत कहीं है तो वह गुजरात में है, जो खुद नौकरी दे नहीं रहा है और वहां कर्मचारियों को पूरी तनख्वाह भी नहीं मिलती है.

राजस्थान ने रिकॉर्ड बनाया

अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘सरकारी नौकरी सब को मिल नहीं सकती, फिर भी राजस्थान ने रिकॉर्ड बनाया है. सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने 1.31 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है और 1.24 लाख विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और एक लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा 2022-23 के बजट में की है.

ये भी पढ़ें-

Covid Affected Children: लाडले को बार-बार खांसी हो रही है, वायरस ने कहीं फेफड़ें तो कमजोर नहीं कर दिए? पढ़ें ये रिपोर्ट

Lumpy Virus in MP: मध्यप्रदेश में लंपी वायरस कहर जारी, इंदौर में पशुओं को रोग से बचाने के लिए भेजी गई 5 लाख 34 हजार वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
Xप्लेन: EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
धर्म परिवर्तन पर SC का दर्जा खत्म, पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget