एक्सप्लोरर

कांग्रेस-NCP को महाराष्ट्र में लग सकता है बड़ा झटका, गिरीश महाजन का दावा- 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं

कांग्रेस-NCP को महाराष्ट्र में बडा झटका लग सकता है क्योंकि गिरीश महाजन ने दवा किया है कि 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने शनिवार को दावा किया कि विपक्षी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एलसीपी) के 25 विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं. महाजन ने कहा कि इस साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को संभवत बड़ा झटका लगने वाला है. प्रदेश में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस और NCP के कम से कम 25 विधायक मेरे संपर्क में हैं. उनमें कुछ ने मुझसे व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की है तो कुछ ने फोन पर बात की है या फिर उन्होंने अपने संपर्क सूत्र मेरे पास भेजे हैं और बीजेपी में शामिल होने की इच्छा जतायी है.’’ नासिक के अभिभावक मंत्री महाजन ने शुक्रवार को जलगांव जिले में भी इसी प्रकार का दावा किया था.

महाजन ने कहा, ‘‘प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चह्वाण भी नहीं जानते कि जो लोग उनके आस पास हैं वह जल्दी ही पाला बदल सकते हैं. राजनीतिक परिस्थिति राज्य में पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में है .’’ महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव और उत्तर महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत का श्रेय महाजन को ही जाता है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विश्वस्त, महाजन ने कहा कि कांग्रेस और NCP एक साथ मिल कर भी राज्य विधानसभा की 50 से अधिक सीटें नहीं जीत सकते हैं. उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री व्यक्तिगत तौर पर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने के लिए उन्हें फोन कर रहे हैं.

महाजन ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल को 17 जून से शुरू होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले बीजेपी में शामिल कराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने नौ जून को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलायी है जिसमें फडणवीस और राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शिरकत करेंगे.

महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 122 सीट जीती थी जबकि सहयोगी शिव सेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस और NCP को इस चुनाव में 41 -41 सीटों पर जीत हासिल करने में सफलता मिली थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget