एक्सप्लोरर

रविशंकर प्रसाद बोले- मुस्लिम नहीं देते BJP को वोट, विपक्ष ने पूछा- फिर मुस्लिम नेताओं को पार्टी में क्यों रखा है?

नई दिल्लीः मोदी सरकार के कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद के एक बयान की वजह से आज सियासी तूफान खड़ा हो गया है. उन्होंने कल एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें पता है कि मुस्लिम बीजेपी को वोट नहीं देते हैं. उनका ये बयान मुस्लिमों को लेकर उनकी सोच को दिखा रहा है, हालांकि रविशंकर प्रसाद का दावा ये भी है कि बीजेपी मुस्लिमों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं करती है.

रविशकंर ने कल कहा, 'हमें कभी मुस्लिम वोट नहीं मिलते. हम इस बात को पूरी स्पष्टता से स्वीकार करते हैं लेकिन हमने उन्हें पूरी पवित्रता से स्वीकार किया है या नहीं? बीजेपी के 13 मुख्यमंत्री हैं. हम देश पर शासन कर रहे हैं, क्या हमने किसी नौकरीपेशा या व्यापार करने वाले सज्जन मुसलमान को प्रताड़ित किया है? क्या हमने उन्हें काम से हटाया है?'

गिरिराज सिंह बोले- बिल्कुल सही कहा

जब से ये बयान आया है लगातार विपक्ष इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहा है. वहीं बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने रविशंकर प्रसाद का बचाव किया है और उनके समर्थन में उतर गए हैं. गिरिराज सिंह ने कहा कि 'रविशंकर प्रसाद ने जो भी कहा है बिलकुल सही कहा है. आप लोग इसे विवादित कह रहे हैं लेकिन सच बदल नहीं जाता.'

एबीपी न्यूज से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, ''रविशंकर जी ने कुछ गलत तो नहीं कहा, देश के हालात तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोगों ने क्या बना रखा है? कश्मीर में बाढ़ आए तो सेना बचाए और उसी सेना के पीठ पर पत्थर मारे जाएं, गोलियां चलाई जाएं. इसके खिलाफ बोलने पर उस व्यक्ति के खिलाफ आवाजें उठें तो मुझे लगता है रविशंकर प्रसाद ने जो कहा सही कहा. जब ऐसी बातें होती हैं तो समग्रता में होती है. रवि बाबू ने कही कहा है जो समाज में दिख रहा है. आपके गलत या विवादित बयान बोलने से सच्चाई बदल नहीं जाएगी.

अपने मुस्लिम कार्यकर्ताओं को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने बोला, 'मैं भी चुनाव लड़ा हूं, जो मुस्लिम लोग हमारी पार्टी से जुड़े हुए हैं वो बेबस हो जाते हैं, वो बदलाव चाहते तो हैं लेकिन उनका समाज उन्हें आगे बढ़ने नहीं देता.'

विपक्ष ने उठाए इस बयान पर सवाल

रविशंकर के बयान को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. कांग्रेस के नेता शकील अहमद ने कहा है कि 'अगर मुस्लिम बीजेपी को वोट नहीं देते तो मुख्तार अब्बास नकवी, एमजे अकबर, शाहनवाज हुसैन नेताओं को पार्टी ने क्यों रखा है?'

असदुद्दीन ओवैसी ने रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि 'संविधान ने हमें अधिकार दिया है, आपने नहीं दिए है अगर हम यहां पर अपने अधिकार प्राप्त कर रहें है तो आपके रहमो कर्म पर नहीं.'

सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने भी रविशंकर प्रसाद के बयान पर आपत्ति जताई है, येचुरी का कहना है कि कोई मंत्री नहीं देश का संविधान सबको समान हक देता है.

तो वहीं मोदी समर्थक कारोबारी और मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के चांसलर जफर सरेशवाला का कहना है कि मुसलमान बीजेपी को वोट करता है लेकिन कम करता है.

हिंदुस्तान की राजनीति में लंबे अर्से तक बीजेपी को मुस्लिमों का विरोधी बताकर वोटबैंक की राजनीति होती रही है लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव और यूपी विधानसभा चुनाव के बाद कई मुसलमानों ने खुलकर दावा किया था को उन्होने बीजेपी के पक्ष में वोट दिया है. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने भी इन मुस्लिम चेहरों के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की है लेकिन केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उनके विश्वास पर सवालिया निशान लगा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
'चीन से टकराव', ITBP डीजी के बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी के बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब दिल्ली से...' योगेंद्र यादव का आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान
'ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब दिल्ली से...' योगेंद्र यादव का आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान
प्रशांत भूषण ने अब किस पर लगाए आरोप? बोले- 'लोकतंत्र का मजाक उड़ाया...'
प्रशांत भूषण ने अब किस पर लगाए आरोप? बोले- 'लोकतंत्र का मजाक उड़ाया...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget