एक्सप्लोरर

केंद्र को तानाशाह बताने पर भड़के गिरिराज, ममता सरकार की तुलना किम जोंग उन से की

किसान बिल को लेकर हो रहे विरोध के बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को तानाशाह बताया. इस पर गिरिराज सिंह ने पलटवार कर दिया.

नई दिल्ली: किसान बिल पर हो रहे विपक्ष के हंगामे के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बड़ा पलटवार किया है. विरोध करने वालों को गिरिराज सिंह ने अर्बन नक्सल कहा. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को तानाशाह कहा तो गिरिराज ने ममता सरकार किंम जोंग उन की सरकार कह दिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “ममता बनर्जी तो किम जोंग उन की भूमिका में बंगाल में राज कर रही हैं. उनके मुंह से ये शोभा नहीं देता. अगर कोई कानून नहीं माने तो उन्हें क्या कहा जाएगा. नक्सल भी कानून नहीं मानते. ये अर्बन नक्सलवाद का नया चरित्र देखने को मिल रहा है. मैं समझता हूं लोकतंत्र में इसका स्थान नहीं है. अगर सभापति महोदय ने आपका कार्रवाई की है और निकलने के लिए कहा है तो आपको निकलना चाहिए. अगर नहीं निकल रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप राज्यसभा को ग्रैब (हथियाना) चाह रहे हैं.”

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

ममता बनर्जी ने कहा, “किसानों के हितों की रक्षा के लिए लड़ने वाले 8 सांसदों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण है. इस निरंकुश सरकार की मानसिकता को दर्शाता है जो लोकतांत्रिक मानदंडों और सिद्धांतों का सम्मान नहीं करता है. हम संसद में और सड़कों पर इस फासीवादी सरकार से लड़ेंगे.”

नीतीश कुमार ने किसान बिल का किया समर्थन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसान बिल का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तो 2006 में ही एपीएमसी एक्ट को समाप्त कर दिया था. उस समय जब हम लोगों ने विधानसभा में ये फैसला किया था तो विरोधी औऱ आरजेडी के लोग खूब हंगामा कर रहे थे. हमने उनसे बैठकर पूरी बात सुनने की अपील की. लेकिन अंत में वो वहां से भाग गए. बाद में जब ये पारित हो गया तो इससे किसानों को लाभ हुआ. अब ये काम पूरे देश में हो रहा है. किसान पूरे देश में जहां चाहे अपना सामान बेच सकता है. किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं होगी.

राज्यसभा में सांसदों के व्यवहार से सभापति खफा, संजय सिंह- डेरेक ओ ब्रायन समेत आठ सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget