एक्सप्लोरर

कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भड़के गुलाम नबी आजाद, अनुच्छेद 370 पर घेरा

Ghulam Nabi Azad: जम्मू कश्मीर में बीजेपी की एंट्री को लेकर उन्होंने पीडीपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस का एक नेता नहीं था, हमने यहां कांग्रेस को बनाया."

Ghulam Nabi Azad on Article 370: डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार (3 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी से हाथ मिलाने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुच्छेद-370 को निरस्त करने पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर जमकर हमला बोला. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस कर रही वंशवादी राजनीति- आजाद

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने उनके प्रयासों के कारण जम्मू-कश्मीर में सीटें जीती थीं. उन्होंने कहा, "अब एनसी, कांग्रेस, पीडीपी एक साथ आ गई और वे आरोप लगाते हैं कि हम केवल वोटों का बंटवारा करते हैं. एनसी-कांग्रेस-पीडीपी, बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हो गए हैं." उन्होंने वंशवादी राजनीति को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस की भी आलोचना की.

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को हमने बनाया- आजाद

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''दिल्ली में कांग्रेस मैं ही जिताकर देता था. जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को हमने बनाया. उनको लगता है कि ये चला गया तो अब जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का नामोनिशान खत्म हो जाएगा, इसलिए वे नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ हां में हां मिलाने लगे. जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस का एक नेता नहीं था. आज तीनों एक हो गए. चोर-चोर मौसेरे भाई और इल्जाम हम पर लगाएंगे."

पीडीपी पर निशाना साधा

उन्होंने कहा, "सिर्फ एक आदमी ने राज्यसभा में अनुच्छेद-370 पर बोला. दूसरी पार्टियों के सांसदों ने क्यों नहीं बोला? वो बीजेपी वाले हैं कि मैं बीजेपी वाला हूं." पीडीपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की हुकुमत में मैं मंत्री नहीं था, वो थे. जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को पीडीपी लाई. 

नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "एनसी वाले सोच रहे थे कि गुलाम नबी आजाद दिल्ली में है तो उनकी तीसरी जेनरेशन भी यहां राज करती, चौथी की भी तैयारी थी. अब ये कहां से आ गया, अब ये हमारे पर काटेगा, इसलिए उन्होंने मेरे खिलाफ गलत सूचना अभियान चलाया."

गुलाम नबी आजाद ने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस छोड़ने के बाद डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी का गठन किया था. 

ये भी पढ़ें:  भूपेश बघेल पर ED के दावों पर जयराम रमेश का वार, 'पीएम मोदी पहुंचा रहे कांग्रेस नेताओं की छव‍ि को नुकसान, ये स‍िर्फ इलेक्‍शन ड्रामा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget